दवा दुकानों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर मेदिनीनगर में केमिस्ट्स की बैठक, 20 मई को पूर्ण बंद का निर्णय

दुकानें शत-प्रतिशत बंद रखने का संकल्प, ऑनलाइन फार्मेसी और कॉरपोरेट डिस्काउंट का विरोध

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
दवा दुकानों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर मेदिनीनगर में केमिस्ट्स की बैठक, 20 मई को पूर्ण बंद का निर्णय

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  सदर अस्पताल रोड स्थितमेदिनीनगर में पलामू जिला के सभी खुदरा एवं थोक दवा व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में आगामी 20 मई 2026, बुधवार को आहूत राष्ट्रव्यापी केमिस्ट्स बंद की सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक के दौरान उपस्थित व्यवसायियों को बंद के विभिन्न मुख्य बिंदुओं से अवगत कराया गया. इस जनजागरण अभियान के तहत सभी केमिस्ट्स बंधुओं ने एकजुटता दिखाते हुए 'केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ऑर्गनाइजेशन' के नेतृत्व में आगामी 20 मई को अपनी-अपनी दुकानें शत-प्रतिशत बंद रखने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया.

बैठक में दवा व्यवसायियों ने कॉरपोरेट समूहों के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया. वक्ताओं ने कहा कि देश के लाखों केमिस्ट्स बंधुओं का पारंपरिक व्यापार आज बड़े कॉरपोरेट समूहों द्वारा दी जा रही अनैतिक डिस्काउंट प्रक्रिया के कारण पूरी तरह बंद होने के कगार पर पहुंच गया है. दवा विक्रेताओं ने भारत सरकार से विनम्र आग्रह करते हुए देश के भीतर थोक एवं खुदरा दवा व्यवसाय की रक्षा के लिए विभिन्न विसंगतियों को दूर करने और आवश्यक सुधार प्रक्रिया लागू करने की पुरजोर मांग की.
केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ऑर्गनाइजेशन पलामू कमेटी ने इस बैठक के माध्यम से सरकार का ध्यान अपनी मुख्य मांगों की ओर आकृष्ट कराया. संगठन ने ऑनलाइन फार्मेसी प्रक्रिया के जरिए धड़ल्ले से हो रही दवा बिक्री पर तुरंत रोक लगाने की मांग की. इसके साथ ही युवाओं के भविष्य और जिंदगी को बचाने के लिए नशाखोरी पर अविलंब लगाम लगाने, आम जनता के हित में जीवन रक्षक दवाओं के दाम कम करने तथा कॉरपोरेट कंपनियों की भारी डिस्काउंट प्रक्रिया को तुरंत बंद करने की न्यायपूर्ण व उचित कार्रवाई की मांग केंद्र सरकार से की गई.

इस महत्वपूर्ण बैठक का सफल संचालन संगठन के सचिव अमिताभ मिश्रा ने किया. बैठक में मुख्य रूप से केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स ऑर्गनाइजेशन झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, सचिव रमेश कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, जिला कोषाध्यक्ष हनी सिन्हा और संरक्षक सतीश तिवारी उपस्थित थे. इसके अलावा संगठन के सदस्य रमाकांत पांडे, जितेंद्र कुमार, प्रिंस कुमार, पवन कुमार, राजहंस अग्रवाल, पवन अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, ओमप्रकाश मेहता, विक्रम अग्रवाल, राजेश कुमार गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, राजेश सिन्हा, मनोज सिंहा, मुकेश कुमार, संजय कुमार पप्पू, रमेश कुमार, अवधेश कुमार और गौरी शंकर मिश्रा सहित भारी संख्या में स्थानीय दवा व्यवसायी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 60 मामलों पर अनुग्रह अनुदान स्वीकृति का निर्णय

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार