Wednesday, Jul 9 2025 | Time 00:26 Hrs(IST)
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड के मौसम में आया नया बदलाव! आज है झमाझम बारिश होने की संभावना, फिर आएगी भीषण ठंड

Jharkhand Weather Update: झारखंड के मौसम में आया नया बदलाव! आज है झमाझम बारिश होने की संभावना, फिर आएगी भीषण ठंड

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड के मौसम में इन दिनों एक बड़ा बदलाव देखा जा रहा है. हल्की बारिश और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते राज्यभर में ठंड से कुछ राहत मिली हैं. पिछले 24 घटों में राज्य के दक्षिण और मध्य भागों में हल्की बारिश और आंशिक बादल देखने को मिले, जिसके कारण अधिकतम तापमान में मामली गिरावट और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई.

 

मौसम में बदलाव की जगह

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल के खाड़ी के दक्षिणी भाग में एक निम्न दबाव प्रणाली बन रही है, जिसके प्रभाव से राज्य में आंशिक बादल देखने को मिल रहे हैं. यह बदलाव आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान को और बढ़ा सकता हैं. जिससे ठंड में थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि आसमान साफ होते ही ठंड फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर देगा.

 


 

आने वाले दिनों में क्या होगा?

मौसम विभाग के मुताबिक, 21 दिसंबर यानी आज झारखंड के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई हैं. पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची और खूंटी में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे न्यूनतम तापमान में और वृद्धि हो सकती हैं. साथ ही, कुछ जिलों में कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है, जिससे यात्रा पर असर पड़ सकता हैं. 

 

कोहरे के कारण येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया हैं. खासकर सुबह के समय देवघर, दुमका, गुमला, रांची, धनबाद, गोड्डा, बोकारो, पाकुड़, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां और रामगढ़ में घना कोहरा हो सकता हैं. इस दौरान सर्द हवाओं के चलते शाम में शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे लोग और भी ज्यादा ठंड महसूस कर सकते हैं. 

 

आज का संभावित तापमान

आज देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, पाकुड़, गोड्डा, दुमका व साहिबगंज में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता हैं. वहीँ कोडरमा, लातेहार, चतरा, पलामू, गढ़वा, लोहरदगा में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस हो सकता हैं. इसके अलावा बोकारो, हजारीबाग, रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता हैं. वहीँ पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और 15 डिग्री हो सकता हैं. 

 


 


अधिक खबरें
गावां में मनरेगा बना भ्रष्टाचार का अड्डा, जमीन के बजाय, हवा व नदी में बनाया गया है कुंआ
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 11:19 PM

आपने आज तक यही सुना होगा कि कुंआ जमीन में खुदाई कर बनाया जाता है. परंतु गावां प्रखण्ड एक ऐसा प्रखण्ड है जहां जमीन से 15 फिट ऊपर हवा में भी कुंआ दिखाई देगा, ऐसा एक दो नहीं बल्कि दर्जनों हैं.

चाईबासा बरकेला में जंगली भालू के हमले से युवक हुआ लहूलुहान
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 11:13 PM

चाईबासा के बरकेला में जंगली भालू के हमले से 30 वर्षीय टीपू कायम गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना सोमवार रात की है जब टीपू के आंगन में लगे कटहल को खाने के लिए एक भालू अपने दो बच्चों के साथ आया था.

पोखरीकला कर्बला कमिटी गठित, आगामी मुहर्रम में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध का फैसला
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 11:08 PM

मुहर्रम के समापन के बाद मंगलवार को पोखरीकला में कर्बला कमिटी की एक अहम बैठक हाजी मुमताज़ अली की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में समुदाय के लोगों की मौजूदगी में आगामी मुहर्रम को शांतिपूर्वक और परंपरागत तरीके से मनाने को लेकर कई निर्णय लिए गए.

चंदवा के अभिजीत प्लांट से चोरों के द्वारा चोरी कर भाग रहे स्क्रैप लोड़ पिकअप को प्रशासन ने किया जब्त
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 11:00 PM

चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंद पड़े अभिजीत प्लांट के बाद अब अनगड़ा स्थित एस्सार पावर प्लांट से भी स्क्रैप की चोरी जोरो पर है. सूत्र बताते हैं कि संगठित चोर गिरोह के द्वारा विगत कुछ दिनों से सैकड़ों की संख्या में चोर गिरोह के लोगों द्वारा एस्सार प्लांट से स्क्रैप की चोरी की जा रही है.

भरनो प्रखंड के डोम्बा गांव में मोहर्रम जुलूस का हुआ आयोजन, कई गांवों से लोग शामिल होकर किया अस्त्र शस्त्र का परिचालन
जुलाई 08, 2025 | 08 Jul 2025 | 10:48 PM

सेंट्रल मोहर्रम कमिटी डोम्बा के तत्वाधान में मंगलवार को इमाम हुसैन की सहादत में मनाया जाने वाला मुहर्रम का त्यौहार भरनो प्रखंड के डोम्बा गांव स्थित बाजार टांड़ में अक़ीदत मंदी भाईचारागी और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया. इस अवसर पर डोम्बा, नरौली,रायकेरा भड़गांव, डाडहा,सरगांव,अम्बोवा, डुडीया,नवाटोली आदि गाँव के खिलाड़ी बाजा गाजा के साथ डोम्बा गाँव के कार्यक्रम स्थल में उपस्थित होकर अस्त्र सशत्र का प्रदर्शन किया. जहा मुख्य अतिथि समाजसेवी किशोर साहू थाना प्रभारी कंचन प्रजापति, मोकिम अंसारी, सकीम अंसारी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का उदघाटन किया.