Saturday, Aug 16 2025 | Time 07:34 Hrs(IST)
  • शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म के लिए नेमरा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक
  • असभ्य व्यवहार के आरोप में चुटिया थाना प्रभारी निलंबित
  • नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में इस दिन एंट्री करेगा मानसून, जानें अगले 3 दिनों का तापमान

Jharkhand Weather Update: झारखंड में इस दिन एंट्री करेगा मानसून, जानें अगले 3 दिनों का तापमान
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क:
झारखंड में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है. राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में पिछले दिनों सुबह से ही बादल छाए हुए थे. वहीं, कई हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की या छिटपुट बारिश भी हुई. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान बढ़ सकती हैं. अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 -4 डिग्री की दर्ज किया जा सकती हैं. वहीं, आज, रविवार (8 जून 2025) को राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में हल्की वर्षा के साथ गर्जन होने के आसार हैं. विभाग ने 10 से 12 जून तक बादल छाये रहने और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

 

बारिश से तापमान में गिरावट

 

 पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत दक्षिणी और मध्य भाग में दोपहर के बाद हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया. सुबह से कड़ी धूप ने लोगों को परेशान कर रखा था. दोपहर के बाद बारिश से लोग राहत महसूस कर रहे हैं. अन्य जिलों में भी यही हाल बना हुआ है. और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट देखी गई.  जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं, आज भी कुछ जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 

 

झारखंड में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद संभव

 

इस बार सही समय पर मानसून दस्तक देगी. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मानसून आने तारीख 12 जून और रांची में 15 जून है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरी छमाही में देश में अच्छी मानसून की बारिश होगी. अनुमान है कि मानसून 10 से 15 जून के बीच झारखंड में दस्तक दे सकता है.  मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 12 जून तक मानसून का प्रवेश सामान्य है, लेकिन यदि इसमें देरी होती है तो गर्मी बढ़ने की संभावना है. जिससे प्रदेश के  अधिकतम तापमान में वृध्दि हो सकती हैं, जबकि अन्य जिलों में भी गर्मी तेज होगी. 

 

अधिक खबरें
Breaking:  रामदास सोरेन का शव दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, थोड़ी देर में रांची के लिए होगा रवाना
अगस्त 16, 2025 | 16 Aug 2025 | 6:49 AM

रामदोस सोरेन का शव दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा. फ्लाइट से दिल्ली से रांची लाया जाएगा. लगभग 10 बजे बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट,रांची पार्थिव शव पहुंचेगा. झारखण्ड सरकार में शिक्षा मंत्री रामदोस सोरेन ने कल ली थी अंतिम सांस

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, कल दिल्ली से आयेगा पार्थिव शरीर
अगस्त 15, 2025 | 15 Aug 2025 | 10:56 AM

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया है. रामदास सोरेन के निधन की पुष्टि उनके पुत्र ने भी कर दी है..बता दें कि बाथरूप में गिर जाने के कारण उनके सिर पर गहरी चोट लग गयी थी. जिससे उनका ब्रेन डेड हो गया था.काफी दिनों तक

झामुमो के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन के पश्चात दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि
अगस्त 15, 2025 | 15 Aug 2025 | 10:39 PM

झामुमो के स्थानीय जिला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन झामुमो अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में हुआ, जहाँ उन्होंने राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया. इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने दिशाेम गुरु शिबू सोरेन जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित

स्वतंत्रता दिवस पर क्रिएटिव कंप्यूटर एजुकेशन में स्मरण, तीव्रता व बौद्धिक क्षमता आधारित प्रतियोगिता, प्रतिभागियों को मिला सम्मान
अगस्त 15, 2025 | 15 Aug 2025 | 9:34 PM

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बरवाडीह बाजार स्थित सामुदायिक भवन में क्रिएटिव कंप्यूटर एजुकेशन के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में स्मरण शक्ति, तीव्रता

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म को लेकर ट्रैफिक में किया गया बदलाव
अगस्त 15, 2025 | 15 Aug 2025 | 9:03 PM

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म को लेकर ट्रैफिक में किया गया बदलाव