Wednesday, Mar 19 2025 | Time 09:14 Hrs(IST)
  • रांची के अपर बाजार स्थित गोविंद भंडार में लगी आग
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी
झारखंड


हरियाणा से नेशनल जीतकर रांची पहुंची झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर हुए जोरदार स्वागत

हरियाणा से नेशनल जीतकर रांची पहुंची झारखंड सीनियर महिला हॉकी टीम, एयरपोर्ट पर हुए जोरदार स्वागत

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड की महिला खिलाड़ियों ने हॉकी में एकबार फिर अपना झंडा बुलंद किया है. इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के फाइनल में विगत चैंपियन हॉकी हरियाणा को हराकर खिताब अपने नाम पर किया. हरियाणा के पंचकूला में खेले गए 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के फाइनल में गत चैंपियन हॉकी हरियाणा को शूटआउट में 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया. चार क्वार्टर के बाद स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद शूटआउट में झारखंड ने बाजी मारी. विजय टीम के रांची पहुंचने पर हॉकी झारखंड के पदाधिकारी ने विजय टीम का जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर प्रेसिडेंट भोलानाथ सिंह ने कहा कि हमारी बच्चियों ने इतिहास रच दिया है. वहीं विजय खिलाड़ियों ने कहा कि इस जीत से हम काफी उत्साहित हैं.

 


 


 


 

 
अधिक खबरें
CM हेमंत सोरेन ने एटीएस के डीएसपी को किया सस्पेंड, बिहार की महिला से फोन पर करते थे रातभर बात
मार्च 19, 2025 | 19 Mar 2025 | 8:18 AM

झारखंड एटीएस के तत्कालीन डीएसपी पर हेमंत सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन डीएसपी प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया हैं. बता दें कि महिला के साथ अनैतिक संबंधों के मामले में डीएसपी प्रदीप कुमार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निलंबित कर दिया है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी
मार्च 19, 2025 | 19 Mar 2025 | 7:27 AM

झारखंड में तपती गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर से बदलने वाला हैं. सूबे के अलग- अलग भागों में तीनों तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई हैं.

वाहन की चपेट में आने से विद्यालय के छात्र की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत
मार्च 18, 2025 | 18 Mar 2025 | 9:32 PM

सिसई थाना क्षेत्र के सकरौली गाँव में पढ़ाई करने स्कूल गए. छात्र 06 वर्षीय नवीन उरांव,गया तो स्कूल पढ़ाई करने पर, शिक्षकों की लापरवाही के कारण विद्यालय से छात्र का शव उसके घर लौटा.

सीआरपीएफ के मंडल कैंप में सिविक एक्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन
मार्च 18, 2025 | 18 Mar 2025 | 9:27 PM

बरवाडीह प्रखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मंडल में सीआरपीएफ 172 बटालियन की ए कंपनी द्वारा मंगलवार को सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व कमांडेंट नृपेन्द्र कुमार सिंह ने किया. इस दौरान ग्रामीणों को कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया.

रंगदारी मांगने तथा जाति सूचक गाली गलौज करने के संबंध में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाना में 4 लोग पर शिकायत दर्ज
मार्च 18, 2025 | 18 Mar 2025 | 9:22 PM

ईचागढ़ थाना क्षेत्र में बालू लौड में रंगदारी नहीं देने पर जाति सूचक गाली गलौज करने वाले पर सरायकेला अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाना में विवेक झां उर्फ छोटू झां ,आकाश अंसारी, नौशाद आलम, एवं मो0जासिम अंसारी के उपर नामजद शिकायत घासीराम मांझी गांव दयापूर थाना नीमडीह , सरायकेला, झारखंड ने दर्ज किया.