Friday, Aug 22 2025 | Time 01:22 Hrs(IST)
झारखंड


झारखंड का सबसे बड़ा मॉल आइएसबीटी के साथ बनेगा, कर्नाटक की सरकारी एजेंसी आइडेक ने दिया प्रस्तुतिकरण

प्रधान सचिव ने संकल्प योजना के प्रारूप पर मामूली संशोधन का दिया निर्देश
झारखंड का सबसे बड़ा मॉल आइएसबीटी के साथ बनेगा, कर्नाटक की सरकारी एजेंसी आइडेक ने दिया प्रस्तुतिकरण

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संतुलित एवं समग्र नगरीय विकास की परिकल्पना को मूर्तरूप देने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गयी है. नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने भी नगरो का समतुल्य विकास पर्यटकीय आधार पर करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री की परिकल्पना एवं विभागीय मंत्री के  निर्देश पर नगर विकास विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके तहत रिंगरोड के निकट दुबलिया में प्रस्तावित अंतर राज्जीय बस टर्मिनल (आइएसबीटी) के साथ राज्य के सबसे बड़े मॉल बनाने की संकल्पना योजना (कंसेप्ट प्लान) का प्रस्तुतिकरण नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार के समक्ष किया गया. 
 
कर्नाटक की सरकारी परामर्शी  एजेंसी आइडेक के प्रतिनिधियों ने प्रधान सचिव के कार्यालय कक्ष में कंसेप्ट प्लान का प्रस्तुतिकरण किया. प्रधान साचिव कुमार ने आइडेक का प्लान के प्रारूप में कुछ फेरबदल कर  एक सप्ताह के भीतर प्रारूप तैयार करने का निर्देश दिया है. प्रधान सचिव ने कहा कि मॉल ऐसा बनाया जाये जिससे कि लोग जाम एवं भीड़भाड़ से दूर शांत प्राकृतिक वातावरण में खरीददारी करते हुये समय बीता सकें. प्रधान सचिव के इस निर्देश के आलोक में  भव्य मॉल की डिजायन बनायी जा रही है. जिसमें हरियाली, झारंखड के सांस्कृतिक परिवेश , पर्यावरण , स्वच्छता, आधुनिकता एवं सुरक्षा का पूरा समावेश रहेगा. उम्मीद की जा रही  है  कि  रिंगरोड के निकट मॉल बनने से आसपास के क्षेत्रों का नगरीय विकास होगा. पतरातु , रामगढ , कुड़ू और लोहरदगा तक के लोगों को ब्रांडेड सामग्री उपलब्ध होगी.
 
रिंग रोड के निकट प्रस्तावित मॉल का स्वरूप
दो बेसमेंट प्लस ग्राउंड फ्लोर, 5.59 लाख स्क्वायर फीट, बेसमेंट के साथ 7.36 स्क्वायर फीट, सुविधा कियोस्क, इवेंट जोन, एक्जीविषन एरिया, डायनिंग एवं सीटिंग एरिया.
 
ग्राउंड फ्लोर: 28 दुकाने, एट्रीयम (खुले आसमान के नीचे छायादार छोटी दुकानें) 7, उंचाई युक्त ग्लास पैनल, वर्टिकल फिन्स
 
फर्स्ट, सेकेंड एवं थर्ड फ्लोर: प्रत्येक तल पर 29 दुकाने, सात एट्रीयम. 
 
फोर्थ फ्लोर: दुकानें 27, एट्रीयम 7. 
 
पांचवा फ्लोर: दुकाने 18 , एट्रीयम 7 , रेस्टोरेंट एक.
 
छठवां फ्लोर: दुकाने  11, एट्रीयम 7 मल्टीप्लेक्स 4 रेस्टोरेंट 2 एट्रीयम 7.
 
आइएसबीटी का प्रारूप 
स्केपिंग, यात्रियों के लिए आरामायक शेड, शुद्ध हवा, बांस की कलाकृतियां, झारखंड की संस्कृति पर अधारित संरचना, एलइडी स्क्रीन, वर्कषाप, कंपपाउंड वाल, कार - बाइक पार्किंग, डोरमेंट्री, अस्पताल, सुरक्षा कक्ष, पेट्रोल डीजल एवं सीएनजी पंप, लैंड स्केपिंग.
 
ग्राउंड फ्लोरः एलायटिंग बस वे 17, इंटरसिंटी बस वे 21, इंटर स्टेट बस वे 18 , इंट्रा स्टेट बस वे, 15 कुल 211 बस पड़ाव, शौचालय, सुरक्षा कक्ष, टिकट काउंटर,  एटीएम, लैंड स्केपिंग, कियोस्क. 
 
फर्स्ट फ्लोर: फूड कियोस्क , वातानुकूलित प्रतीक्षालय, रेस्टोरेंट, डोरमेट्री, रेस्टोरेंट, शौचालय.
 
 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 
अधिक खबरें
213 सैप जवानों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, हटाने के आदेश पर लगी रोक
अगस्त 21, 2025 | 21 Aug 2025 | 10:15 PM

झारखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को सैप (स्पेशल ऑक्सिलरी पुलिस) के 213 जवानों को हटाए जाने के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है. यह आदेश उन जवानों द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया, जिन्होंने अपनी सेवा से हटाए जाने के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था. जस्टिस आनंद सेन की एकल पीठ ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया है और अगली सुनवाई के लिए छह सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित की है.

गोड्डा को मिली विकास की बंपर सौगात, PM मोदी और नितिन गडकरी ने घोषित की हजारों करोड़ की सड़क व रिवर फ्रंट परियोजनाएं
अगस्त 21, 2025 | 21 Aug 2025 | 9:57 PM

गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए दुर्गा पूजा और दीपावली से पहले बड़ी विकास योजनाओं की सौगात आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने क्षेत्र के लिए कई अहम सड़क और रिवर फ्रंट परियोजनाओं को मंजूरी दी है. ये परियोजनाएं न सिर्फ कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगी, बल्कि रोजगार, व्यापार और पर्यटन की संभावनाओं को भी मजबूत करेंगी. सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने इन घोषणाओं के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री के प्रति जनता की ओर से आभार प्रकट किया है.

जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने देवग्राम एवं महाल पश्चिमी पंचायत भवन का किया निरीक्षण
अगस्त 21, 2025 | 21 Aug 2025 | 9:55 PM

चंदनकियारी: जिला पंचायत राज पदाधिकारी शफीक आलम ने गुरुवार को पंचायत दिवस के अवसर पर प्रखंड के महाल पश्चिमी पंचायत व देवग्राम पंचायत भवन में पहुंचकर निरीक्षण किया. इस दौरान देवग्राम पंचायत भवन पानी की

झारखंड हाईकोर्ट से संजय सेठ को बड़ी राहत, अदालत ने दर्ज FIR की जांच पर लगाई रोक
अगस्त 21, 2025 | 21 Aug 2025 | 9:02 PM

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. जस्टिस अंबुज नाथ की कोर्ट ने संजय सेठ पर दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए संजय सेठ को अंतरिम राहत प्रदान की और मामले की जांच पर रोक लगाई. साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

विद्यालय स्तरीय खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न, विभिन्न स्कूलों के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
अगस्त 21, 2025 | 21 Aug 2025 | 8:29 PM

विद्यालय स्तरीय खेलो झारखंड प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का समापन समारोह सह पुरस्कार वितरण गुरुवार को रेलवे क्लब परिसर में आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, बीस सूत्री के अध्यक्ष