न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक कई देशों में प्रभावित हो गई, जिससे लाखों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा. भारत, अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों में यूजर्स ने शिकायत की कि प्लेटफॉर्म ओपन करने पर स्क्रीन पर “Something Went Wrong” का संदेश दिखाई दे रहा हैं.
दुनियाभर में वेबसाइट और ऑनलाइन सेवाओं की स्थिति ट्रैक करने वाली साइट DownDetector के अनुसार, अमेरिका में ही तीन लाख से अधिक लोगों ने YouTube के डाउन होने की रिपोर्ट दर्ज कराई. भारत और अन्य देशों से भी बड़ी संख्या में यूजर्स ने समस्या की जानकारी साझा की. बताया जा रहा है कि यह समस्या केवल वेबसाइट तक सीमित नहीं थी, बल्कि मोबाइल ऐप पर भी यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई लोगों का होमपेज लोड नहीं हो रहा था और वीडियो स्ट्रीमिंग बाधित रही.

कंपनी का बयान
सेवा ठप होने के बाद कंपनी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर यूजर्स को जानकारी दी. कंपनी ने कहा कि अगर किसी को YouTube एक्सेस करने में दिक्कत आ रही है तो वह अकेले नहीं है और टीम इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने पर काम कर रही हैं.
If you’re having trouble accessing YouTube right now, you’re not alone — our teams are looking into this and will follow up here with updates: https://t.co/7iTU5S9AgT
— TeamYouTube (@TeamYouTube) February 18, 2026
सोशल मीडिया पर ट्रेंड
YouTube के डाउन होते ही सोशल मीडिया पर #YouTubeDOWN ट्रेंड करने लगा. कई यूजर्स ने स्क्रीनशॉट साझा कर अपनी प्रतिक्रिया दी. कुछ ने मजाकिया अंदाज में पोस्ट किया तो कुछ ने जल्द सेवा बहाल करने की अपील की. फिलहाल कंपनी की तकनीकी टीम समस्या को सुलझाने में जुटी हुई है और सेवा धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही हैं.

यह भी पढ़े: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, 24 फरवरी को पेश होगा वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट