न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: अमेरिका के स्कूल में बीते दिनों चल रही एक बोर्ड मीटिंग में एक महिला की वजह से हडकंप मच गया. महिला मीटिंग के बीच अचानक एक-एक कर अपने कपड़े उतारने लगी और केवल बिकनी पहनकर अपना भाषण देने लगी. यह मामला कैलिफोर्निया का हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार महिला की पहचान बेथ बॉर्न के रूप में हुई है, जो पहले भी इस तरह के विवाद खड़े कर चुकी हैं.
महिला ने बोर्ड मीटिंग के दौरान अचानक कपड़े उतारने शुरू कर दिए
महिला जिले के उस नीति का विरोध कर रही थी, जिसके मुताबिक ट्रांसजेंडर छात्रों को उनकी पसंद के लॉकर रूम और वॉशरूम का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी गई हैं. महिला मॉम्स फॉर लिबर्टी नाम की एक संख्या की अध्यक्ष हैं. यह वाकया 18 सितंबर को हुआ जब वह डेविस जॉइंट यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट बोर्ड की मीटिंग में भाग लेने पहुंची थी. डेविस यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट की एक अभिभावक ने जूनियर हाई स्कूलों में लॉकर रूम की मौजूदा नीतियों के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया. महिला ने बोर्ड मीटिंग के दौरान अचानक अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए, जिससे मीटिंग हॉल में अफरा-तफरी मच गई.
महिला लॉकर रूम के नीतियों पर बात करने गई थी
कपड़े उतारते हुए महिला ने बोर्ड सदस्यों से कहा, “मैं डेविस यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट की एक अभिभावक हूं, और मैं आज यहां जूनियर हाई स्कूलों के लॉकर रूम के लिए आपकी नीतियों पर बात करने आई हूँ. एमर्सन, होम्स, हार्पर जूनियर हाई. अभी, हम अपने छात्रों को फिजिकल एजुकेशन की क्लासेस के लिए कपड़े उतारने के लिए कहते हैं. इसलिए मैं आपको बस यह बताने जा रही हूं कि जब मैं कपड़े उतारती हूं तो उन्हें कैसा लगता है.”
कपड़े उतारते ही बैठक की गई स्थगित
महिला ने स्पष्ट किया कि वह अपने कपड़े उतारकर यह दिखाना चाहती थीं कि मौजूदा नियमों के तहत लड़कियां कितनी असुरक्षित महसूस कर सकती हैं. जैसे ही उसने अपने कपड़े उतारने शुरू किए, बोर्ड के सदस्यों ने तुरंत बैठक स्थगित कर दी.
यह भी पढ़े: दशहरा से पहले आम लोगों को लगा महंगाई का झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े