सुबह उठते ही आंखों से पानी आना: सामान्य या बीमारी का संकेत? एक्सपर्ट ने दिए सुझाव

By : Mansi Kumari
सुबह उठते ही आंखों से पानी आना: सामान्य या बीमारी का संकेत? एक्सपर्ट ने दिए सुझाव

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कई लोग सुबह उठते ही आंखों से पानी आने की समस्या से जूझते हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि हल्का पानी आना सामान्य प्रक्रिया हो सकती है, क्योंकि रातभर आंखें सूख जाती है और सुबह खुलते ही नैचुरल लुब्रिकेशन के कारण पानी निकलता है लेकिन अगर यह समस्या रोजाना हो, लगातार बनी रहे या इसके साथ अन्य लक्षण दिखाई दें, तो इसे अनदेखा करना खतरनाक हो सकता हैं.

कौन-सी लक्षणों पर दें ध्यान?
डोक्टरर्स के अनुसार सिर्फ सुबह आंखों से पानी आना ही चिंता का कारण नहीं हैं. अगर इसके साथ कुछ और लक्षण भी दिखाई दें तो यह गंभीर समस्या का संकेत हो सकता हैं. इनमें सबसे पहले आंखों में तेज खुजली या जलन शामिल है, जिससे आंखें लगातार खुरचने का मन करता हैं. इसके अलावा पलकें अक्सर चिपककर खुलती है, जिससे आंखें खोलने में परेशानी होती हैं. कई बार आंखों में भारीपन या दर्द महसूस होता है, जिससे सामान्य कामकाज में भी बाधा आती हैं. धुंधला दिखाई देना भी एक महत्वपूर्ण संकेत है, जो नजर पर असर डाल सकता हैं. लगातार लालिमा या सूजन आंखों में किसी इन्फेक्शन या एलर्जी की ओर इशारा करती हैं. इसके अलावा, आंखों के किनारों पर पपड़ी या मैल जमा होना भी आम समस्या है, जो अक्सर रातभर आंखों के ठीक से साफ न होने या संक्रमण की वजह से होता हैं. ऐसे लक्षण बार-बार दिखने पर समय रहते विशेषज्ञ से जांच कराना बेहद जरूरी हैं. 

अक्सर होने वाले कारण
आंखों से सुबह पानी आने के कई आम कारण हो सकते हैं. सबसे पहले ड्राई आई सिंड्रोम है, जिसमें रातभर आंखें सूख जाती है और सुबह अचानक खुलते ही ज्यादा पानी निकलता है, क्योंकि शरीर आंखों को प्राकृतिक रूप से लुब्रिकेट करने की कोशिश करता हैं. दूसरा कारण एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस है, जिसमें धूल, धुआं, पालतू जानवरों के बाल या मेकअप से एलर्जी होने के कारण आंखों में पानी, खुजली और लालिमा बढ़ जाती हैं. इसके अलावा, इंफेक्शन जैसे बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण, जिसे आमतौर पर पिंक आई कहा जाता है, भी आंखों से लगातार पानी आने और लालिमा बढ़ने का कारण बन सकता हैं. कभी-कभी टियर डक्ट ब्लॉकेज यानी आंसू की नली बंद होने के कारण भी आंखों से पानी लगातार बह सकता हैं. इसके अलावा, मौसम की स्थिति, लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करना, नींद की कमी और पोषण की कमी जैसी जीवनशैली से जुड़ी समस्याएं भी इस स्थिति को बढ़ा सकती हैं. इन कारणों को समझना और समय पर विशेषज्ञ से सलाह लेना आंखों की सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं. 

बचाव और सावधानी

  • रात में सोने से पहले आंखों को साफ पानी से धोएं.
  • लंबे समय तक स्क्रीन पर काम न करें और आंखों को नियमित आराम दें.
  • एलर्जी से बचने के लिए धूल, धुआं और तेज हवा से आंखों को बचाएं.
  • बिना विशेषज्ञ की सलाह के कोई दवा या ड्रॉप्स न डालें.
  • विटामिन A और ओमेगा-3 युक्त आहार लें.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: सावधान! झारखंड में धुंध और ठंड का बढ़ता असर, 28 नवंबर तक शुष्क रहेगा मौसम

संबंधित सामग्री

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का