ज्वालामुखी इथियोपिया में फटा, असर दिख रहा भारत पर, दिल्ली तक पहुंची राख, झारखंड भी आयेगा चपेट में?

पर्यावरणीय संकट

ज्वालामुखी इथियोपिया में फटा, असर दिख रहा भारत पर, दिल्ली तक पहुंची राख, झारखंड भी आयेगा चपेट में?

देशी-विदेशी छोटी-बड़ी उड़ानों पर पड़ा असर, DGCA ने एडवाइजरी की जारी

ज्वालामुखी इथियोपिया में फटा असर दिख रहा भारत पर दिल्ली तक पहुंची राख झारखंड भी आयेगा चपेट में

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: इथियोपिया का हेयली गुब्बी ज्वालामुखी फट पड़ा है. ज्वालामुखी फटने से इथियोपिया तो संकट में है ही इसने कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है हेयली गुब्बी ज्वालामुखीसे निकली राख भारत ही नहीं चीन तक जा पहुंची है. 23 नवंबर को हुए ज्वालामुखी इसकी राख अब ओमान और अरब सागर होते हुए भारत तक आ पहुंची है. इसके असर भारतीय हवाई क्षेत्र पर पड़ा है. जिसके कारण भारत को कुछ विमानों की उड़ान को रद्द करना पड़ा है. ज्वालामुखी से निकली राख का आलम यह है कि यह धरती से 30,000 से 35,000 फीट की ऊंचाई पर तैर रही है. 

हेयली गुब्बी ज्वालामुखी से जो काला गुबार निकला है, उसकी चपेट में  भारत के कई राज्य आ गये हैं। राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली समेत उत्तरी भारत में इसका विस्तार देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र, गुजरात तथा मध्य भारत के भी इसके चपेट में आने का खतरा मंडरा रहा है. मध्य भारत तक इस राख के पहुंचने का मतलब हुआ कि यह झारखंड को भी प्रभावित कर सकता है.

धरती पर रहने वाले इनसानों पर इसका प्रभाव भले न पड़े, लेकिन चूंकि यह राख काफी ऊंचाई पर है, इस नाते इसका असर हवाई मार्गों पर पड़ सकता है. राख का फैलाव जिस ओर है वह दरअसल, भारत का मुख्य हवाई मार्ग है, इसलिए DGCA ने सभी एयरलाइंस को उड़ानों को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश जारी कर दिया है. साथ ही उड़ानों का रूट परिवर्तित किये जाने की भी सलाह दी गयी है. प्रभावित क्षेत्रों में कम उड़ानों की सलाह दी गई है. ताजा  खबरों में अकासा एयर और इंडिगो, ने 24 और 25 नवंबर को जेद्दा, कुवैत और अबू धाबी आने-जाने वाली अपनी उड़ानें कैंसिल की हैं.

यह भी पढ़ें: ED के समन की अवहेलना मामले में CM हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, HC ने ट्रायल जारी रखने का दिया निर्देश

संबंधित सामग्री

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

झारखंड

खुद को IPS अधिकारी बताकर बिहार में करता था छापेमारी, मेदिनीनगर का रहने वाले पिंटू कुमार सहयोगी के साथ गिरफ्तार 

बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि मेदिनीनगर का रहने वाला पिंटू कुमार खुद को IPS अधिकारी बता कर बिहार के औरंगाबाद में छापेमारी कर रहा था.

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

झारखंड

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

बाघमारा में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है. कतरास के छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर गोफ बन गया है.

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

झारखंड

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

बंधु तिर्की ने संबंधित विभाग के मंत्री से मुलाकात कर विषय से अवगत कराने का दिया आश्वासन 

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

देश-विदेश

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने अपने पति हसन मजीदी के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स बाज़ार का दौरा किया.

BRICS समिट में भी

देश-विदेश

BRICS समिट में भी 'TROIKA' का जिक्र, जानिए भारत की धरती से कैसे बदल सकता है वैश्विक राजनीति का प्रभुत्व ? 

BRICS 2026 समिट में PM मोदी ने किया 'TROIKA' का जिक्र, विश्व की राजनीति में क्यों चर्चा में है 'RIC' संवाद ?