इंडियन नहीं कोरियन लड़के थे पसंद.. करना चाहती थी शादी, सामने आई गाजियाबाद ट्रिपल ...

इंडियन नहीं कोरियन लड़के थे पसंद.. करना चाहती थी शादी, सामने आई गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस की सच्चाई!

इंडियन नहीं कोरियन लड़के थे पसंद करना चाहती थी शादी सामने आई गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड केस की सच्चाई

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भारत सिटी में सामने आया तीन सगी नाबालिग बहनों का सुसाइड केस पूरे समाज को झकझोर देने वाला हैं. मंगलवार देर रात करीब 2 बजे तीनों बहनों ने अपने कमरे को अंदर से बंद किया, स्टूल रखा और एक-एक कर नौवीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी. कुछ ही पलों में सोसायटी में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में हड़कंप फैल गया.

इस दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाली बहनों की पहचान निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) के रूप में हुई हैं. तीनों नाबालिग थी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी हैं. पुलिस को मौके से एक पन्ने का सुसाइड नोट मिला है, जिस पर सिर्फ इतना लिखा था- “मम्मी-पापा सॉरी”. इसके अलावा घर से 8 पन्नों की एक डायरी भी बरामद हुई हैं. डायरी में तीनों बहनों ने कोरियन कल्चर के प्रति अपने गहरे लगाव का जिक्र किया हैं. उन्होंने लिखा कि वे K-POP, कोरियन ड्रामा, मूवीज, म्यूजिक, यूट्यूबर्स और कोरियन लाइफस्टाइल से बेहद प्रभावित थी.

मोबाइल छीना तो टूट गया रिश्ता दुनिया से
डायरी के अनुसार, परिवार ने बच्चियों का मोबाइल इस्तेमाल बंद कर दिया था. मोबाइल के जरिए ही वे कोरियन कंटेंट से जुड़ी रहती थी. मोबाइल छिनने के बाद वे उस दुनिया से कट गई, जिसे वे अपनी पहचान और खुशी का हिस्सा मानने लगी थी. पुलिस का कहना है कि बच्चियां इस दूरी को सहन नहीं कर पा रही थी. जांच में यह बात भी सामने आई है कि बच्चियां कोरियन लड़कों से शादी करने की इच्छा जाहिर करती थी. यही वजह थी कि परिवार पहले से ही चिंतित था. मोबाइल एडिक्शन बढ़ने के चलते परिजनों ने सख्ती दिखाई, जो आगे चलकर इस दर्दनाक मोड़ तक पहुंच गई.

पुलिस ने साफ किया है कि शुरुआती जांच में किसी भी तरह के टास्क बेस्ड गेम, कोरियन लव गेम या खतरनाक ऑनलाइन चैलेंज का कोई सबूत नहीं मिला हैं. बच्चियां सिर्फ सामान्य गेम्स खेलती थी, जो प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं. सभी मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सीज कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं. इस केस में यह तथ्य भी सामने आया है कि बच्चियों के पिता चेतन ने दो शादियां की थी. दूसरी शादी उन्होंने अपनी सगी साली से की थी. दोनों पत्नियों से कुल पांच बच्चे हैं. अब इस पारिवारिक पृष्ठभूमि और घरेलू माहौल को भी पुलिस जांच का हिस्सा बना रही हैं.

डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल के अनुसार, मामला बेहद संवेदनशील है और हर पहलू से जांच की जा रही हैं. फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर और साफ होगी. 

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: सावधान! झारखंड में लौट आई ठंड, तापमान में 4 डिग्री की गिरावट.. IMD का येलो अलर्ट जारी
 

संबंधित सामग्री

सुखदेव नगर इलाके में दखल दिहानी को लेकर भारी हंगामा, पुलिस को झेलना पड़ा स्थानीय लोगों का विरोध 

झारखंड

सुखदेव नगर इलाके में दखल दिहानी को लेकर भारी हंगामा, पुलिस को झेलना पड़ा स्थानीय लोगों का विरोध 

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता, झारखण्ड को फाइलेरिया मुक्त बनायेंगी: इरफ़ान अंसारी 

झारखंड

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता, झारखण्ड को फाइलेरिया मुक्त बनायेंगी: इरफ़ान अंसारी 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार एवं इरफ़ान अंसारी ने किया वर्चुअल शुभारंभ   

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

देश-विदेश

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

पलामू में मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह को मिल रहा है अपार जनसमर्थन, समर्थकों ने निकला पैदल मार्च

झारखंड

पलामू में मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह को मिल रहा है अपार जनसमर्थन, समर्थकों ने निकला पैदल मार्च

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

झारखंड

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल