weather update: दिल्ली में अगले 5 दिन नहीं बरसेंगे मेघ, यूपी-बंगाल समेत कई राज्य...

weather update: दिल्ली में अगले 5 दिन नहीं बरसेंगे मेघ, यूपी-बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

weatherदिल्ली में अगले 5 दिन नहीं बरसेंगे मेघ यूपी-बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारी बारिश और जलभराव के बाद अब राजधानी दिल्ली और एनसीआर के हालात सामान्य होने लगे हैं. यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है और सड़कों पर भरे पानी की निकासी भी तेजी से हो रही है. 1 सितंबर से लेकर 8 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई थी, लेकिन अब मौसम का मिजाज बदल चुका है.

दिल्ली में थमेगा बारिश का सिलसिला
मौसम विभाग के अनुसार, 10 सितंबर से 15 सितंबर तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की कोई संभावना नहीं है. इस दौरान राजधानी पूरी तरह से सूखी रहेगी. केवल धूप और हल्के बादल छाए रहेंगे. गर्मी और उमस फिर से लोगों को परेशान कर सकती है.

यूपी में फिर बरसेंगे बादल
उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है. 11 और 12 सितंबर को पूरे प्रदेश में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. वहीं, पश्चिमी यूपी में सामान्य बारिश की संभावना है. 15 सितंबर को फिर से प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि: 
पूर्वी मध्यप्रदेश में आज भारी बारिश हो सकती है, छत्तीसगढ़  में 13 सितंबर तक बारिश जारी रहेगी, बिहार  में 12 सितंबर तक और  पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 14 सितंबर तक मेघ बरसेंगे, ओडिशा  में आज से 12 सितंबर तक लगातार बारिश हो सकती है, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह  में कल तक बारिश का दौर चलेगा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा  में 13 से 15 सितंबर तक और  कोंकण व गोवा  में 14-15 सितंबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

पहाड़ी राज्यों का हाल
उत्तर-पूर्व और पहाड़ी राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का असर देखने को मिलेगा.
नागालैंड और मणिपुर  में 11 और 12 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है.
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय  में 12 से 14 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
उत्तराखंड  में 12 से 14 सितंबर तक,  हिमाचल प्रदेश  में 13 सितंबर और  जम्मू-कश्मीर में 13 सितंबर को बारिश का पूर्वानुमान है.
दक्षिण भारत के राज्यों केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में भी अगले दिनों में बारिश जारी रहने की संभावना है. 

यह भी पढ़े: रांची में दिल्ली पुलिस-झारखंड ATS की संयुक्त छापेमारी, रांची से पकड़ा गया दिल्ली केस का संदिग्ध आतंकी, पूछताछ जारी

संबंधित सामग्री

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री 

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री