दुनिया का सबसे महंगा आम, चीनी से भी मीठा और कीमत लाखों में है..

दुनिया का सबसे महंगा आम, चीनी से भी मीठा और कीमत लाखों में है..

दुनिया का सबसे महंगा आम चीनी से भी मीठा और कीमत लाखों में है

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारत में आम को ‘फलों का राजा’ कहा जाता है और गर्मियों के मौसम में हर मार्केट में आम ही आम नजर आते हैं. देश में आम की 1500 से अधिक वैरायटी मिलती हैं, जिनमें से कुछ दुनिया भर में लोकप्रिय हैं. आम की कीमत सामान्य तौर पर 200 से 400 रुपये प्रति किलो होती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी आम की कीमत लाखों में हो सकती हैं?
जी हां, दुनिया में एक खास किस्म का आम है जिसे ‘मियाजाकी आम’ कहा जाता है और यह सिर्फ अपनी कीमत ही नहीं, बल्कि अपने रंग, स्वाद और गुणवत्ता के कारण भी खास हैं.

मियाजाकी आम का नाम इसके जापान के मियाजाकी प्रांत से लिया गया हैं. इसकी खेती बेहद नियंत्रित और वैज्ञानिक तरीके से की जाती हैं. इसमें तापमान, धूप, पानी और पोषण का सटीक संतुलन रखा जाता है, ताकि हर फल उत्कृष्ट गुणवत्ता वाला बने.

मियाजाकी आम की खासियत 
मिजायाकी आम बेहद खास होता हैं. ये साधारण आम से काफी अलग होता हैं. इसके स्वाद की बात करें तो, ये चीनी से भी ज्यादा मीठा होता हैं. इसका रंग पीले या हरा नहीं बल्कि गहरा लाल होता है, जो देखने में काफी आकर्षक लगता हैं. यह आम पूरी तरह बिना रेशे (फाइबर) के होता है, इसलिए खाने में बेहद मुलायम और स्मूद लगता हैं. जापान में इसे ‘एग ऑफ द सन’ भी कहा जाता है, क्योंकि इसका आकार अंडे जैसा और रंग सूरज की तरह चमकदार होता हैं. इसके अलावा, इसकी खेती बहुत नियंत्रित और वैज्ञानिक तरीके से की जाती है, जिसमें हर फल को खास देखभाल दी जाती हैं. यही कारण है कि यह आम न सिर्फ स्वाद में बल्कि दिखने और क्वालिटी में भी दुनिया के सबसे प्रीमियम फलों में गिना जाता हैं. 

मियाजाकी आम की कीमत
ग्लोबल रिपोर्ट्स के अनुसार, मियाजाकी आम की कीमत 2.5 से 3 लाख रुपये प्रति किलो तक हो सकती हैं. इतनी कीमत में भारत में एक अच्छी बाइक या सेकेंड हैंड कार खरीदी जा सकती हैं. इस आम को साधारण बाजार में नहीं बेचा जाता, बल्कि यह विशेष नीलामियों और हाई-एंड ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध होता हैं. हालांकि यह आम जापान का है, भारत में भी इसकी खेती अब शुरू हो गई हैं. कुछ प्रमुख जगहें जहां मियाजाकी आम उगाया जा रहा है, जैसे मध्य प्रदेश, जबलपुर; बिहार, पूर्णिया और उत्तर प्रदेश, वाराणसी. 

यह भी पढ़े: कई एयरलाइंस ने बढ़ाया हवाई किराया, जानें कितनी महंगी होगी टिकट
 

संबंधित सामग्री

Gen Z में उभरता नया ट्रेंड ‘Chinamaxxing’.. बदल रहा है काम और जीवन का नजरिया

देश-विदेश

Gen Z में उभरता नया ट्रेंड ‘Chinamaxxing’.. बदल रहा है काम और जीवन का नजरिया

टेंडर घोटाले में इंजीनियर इन चीफ प्रमोद कुमार ने ED कोर्ट में किया सरेंडर

झारखंड

टेंडर घोटाले में इंजीनियर इन चीफ प्रमोद कुमार ने ED कोर्ट में किया सरेंडर

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

रांची के सदर अस्पताल में मेघा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन

झारखंड

रांची के सदर अस्पताल में मेघा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन

कई एयरलाइंस ने बढ़ाया हवाई किराया, जानें कितनी महंगी होगी टिकट

देश-विदेश

कई एयरलाइंस ने बढ़ाया हवाई किराया, जानें कितनी महंगी होगी टिकट