डिम्पल यादव समेत 151 यात्रियों को लेकर चला था विमान, नही उठा हवा में तो लगानी पड़ी इमरजेंसी ब्रेक

दीवार से भी टकरा सकता था इंडिगो का विमान, अटक गयी थीं यात्रियों की सांसें

By : Admin
डिम्पल यादव समेत 151 यात्रियों को लेकर चला था विमान, नही उठा हवा में तो लगानी पड़ी इमरजेंसी ब्रेक

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: विमान उड़ानों में यात्रियों की जान खतरे में पड़ने का सिलसिला थम ही नहीं रहा है. ऐसा ही एक वाकया आज उत्तर प्रदेश में हुआ है. वाकया इंडिगो विमान के साथ हुआ है जिसमें किल 151 यात्री सवार थे. इन यात्रियों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सांसद पत्नी डिम्पल यादव भी थीं. लेकिन शुक्र है कि विमान चालक की सूझबूझ के कारण हादसा टल गया. 

यह वाकया पेश आया है, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर. दिल्ली के लिए इंडिगो का विमान अभी रनवे पर था कि पायलट ने टेकऑफ से ठीक पहले आपातकालीन ब्रेक लगाक किसी सम्भावित बड़े हादसे को टाल दिया. इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारकर दूसरी उड़ान से दिल्ली भेजा गया.

खबरों के अनुसार, सुबह 11 बजे इंडिगो का विमान (6E-2111) का विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरने के लिए रनवे पर था कि पायटल को किसी तकनीकी खामी का आभास हो गया, जिसके बाद उसने टेकऑफ से पहले इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया. खबरों के अनुसार, विमान जब  हवा में नहीं उठा तक पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगायी थी. ब्रेक लगाने के बाद विमान एयरपोर्ट की दीवार से टकराने से भी बचा था.

विमान को रोकने के बाद जब यात्रियों को उतारा जा रहा था तब उनके चेहरों पर दहशत की लकीरें साफ देखी जा  रही थीं. यात्रियों का तो यह भी कहना था कि ईश्वर ने उन्हें बचा लिया.

हवाई अड्डा अधिकारियों ने भी जानकारी दी कि असमान्य आवाज सुनाई देने के बाद पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी अधिकारियों के अनुसार, पर्याप्त थ्रस्ट नहीं मिलने के कारण विमान हवा में नहीं उठ पाया था. 

यह भी पढ़ें: माता वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, मौसम की वजह से भक्तों को करना पड़ेगा इंतजार

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया