बेटे का शव देख सदमें में आई मां, बेसुध होकर गिरी फिर गवां दी जान, एक ही परिवार के 2 सदस्यों की मौत से रोने लगा पूरा गांव

By : Jeevan Verma
बेटे का शव देख सदमें में आई मां, बेसुध होकर गिरी फिर गवां दी जान, एक ही परिवार के 2 सदस्यों की मौत से रोने लगा पूरा गांव

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
उत्तर प्रदेश के जालौन में एक बड़ी हृदयविदारक घटना सामने आई है, यहां सैलून संचालक के बेटे की मौत होने पर उनकी मां ने सदमें में आकर अपनी जान गंवा दी. एक ही घर से दो अर्थियां उठने से पूरे गांव में एक मातम सा छा गया है. लोगों की आखें नम हो गई सब कोई यही कहता रहा कि बेटे के बिना जिंदा नहीं रह सकती. जालौन के रेढ़र थाने का रहने वाला हरिप्रकाश उर्फ छौना 39 वर्षीय जो माधव गढ़ के मालवीय नगर में अपने भाई हरिशंकर के साथ रहते थे और जीवन यापन करते थे. बताया जाता है कि गुरुवार को दोपहर हरीप्रकाश अपने सैलून में बाल काट रहे थे, तभी अचानक से उनके सीने में दर्द उठा. परिवार वालों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थय केंद्र ले जाया गया. फिर वहां से डॉक्टरों के द्वारा उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां उनकी मौत हो गई. 

हरीप्रकाश का शव दोपहर में जब गांप पहुंचा तो परिवार वालों में कोहराम मच गया. शव को देखते ही उनकी मां किशोरी देवी बेसुध होकर गिर पड़ी और फिर कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई. मां बेटे के एक ही दिन मौत होने से परिवार वालो में दुखों का पहाड़ टुट पड़ा. 

गांव वालों का कहना है कि किशोरी देवी अपने बेटे से हमेशा से प्यार करती थी. बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई. परिवार के सदस्य व रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल हो गया. 

मौत से सदमे में परिवार के सदस्य
परिजनों के अनुसार हरीप्रकाश अविवाहित थे. उनके पिता का निधन आज से करीब 5 साल पहले हो चुका था. मां और बेटे के एक ही साथ चले जाने से घर के बाकी सदस्यों पर दुखों का पहाड़ टुट पड़ा है. 
अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान गांव के हर व्यक्ति के आंखें नम हो गई. सब लोग यही कहती मिली कि बेटे के मौत का गम मां सहन नहीं कर सकी और दम तोड़ दी. 

ये भी पढ़ेंः- 57 साल के डॉक्टर की पत्नी का बिजली मिस्त्री से हुआ अफेयर, ये है पूरी कहानी..
 
संबंधित सामग्री

जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी: नवादा की सड़कों पर निकाला जुलूस, भगत सिंह चौक पर पुतला दहन

जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी: नवादा की सड़कों पर निकाला जुलूस, भगत सिंह चौक पर पुतला दहन

जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई कथित बदसलूकी की घटना के विरोध में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ने नवादा में प्रदर्शन किया। 

रिम्स के मेडिसिन ICU में भर्ती एक कैदी हुआ फरार, तलाश जारी 

रिम्स के मेडिसिन ICU में भर्ती एक कैदी हुआ फरार, तलाश जारी 

रिम्स के मेडिसिन आईसीयू में भर्ती पाकुड़ का एक कैदी मंगलवार की सुबह करीब चार बजे फरार हो गया.

छतरपुर थाना क्षेत्र में वृद्ध की हत्या का उद्भेदन, प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार और टांगी बरामद

छतरपुर थाना क्षेत्र में वृद्ध की हत्या का उद्भेदन, प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार और टांगी बरामद

मारपीट और बदसलूकी कर रहा था, जिससे आक्रोशित होकर 81 वर्षीय ससुर जगदेव भुइयाँ ने टांगी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी

कर्मडाल पूजा कर लौटी युवती ने देर रात दुपट्टा के सहारे लगाई फांसी, हुई मौत

कर्मडाल पूजा कर लौटी युवती ने देर रात दुपट्टा के सहारे लगाई फांसी, हुई मौत

पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लंबे समय से चल रही कवायद पर विराम लगा है