सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक की NSA हिरासत आचनक खत्म

सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक की NSA हिरासत आचनक खत्म

सरकार ने लिया बड़ा फैसला सोनम वांगचुक की nsa हिरासत आचनक खत्म

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के तरफ से एक बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने आनन-फानन में एक अहम फैसला लेते हुए लद्दाख के प्रसिद्ध क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत  की गई हिरासत को समाप्त कर दिया है. इस मामले की जानकारी खुद गृह मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए दी है. 

गृह मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि सरकार के द्वारा काफी सोच विचार के साथ यह फैसला लिया गया है कि लद्दाख के प्रसिद्ध क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की नजरबंदी समाप्त कर दी जाए और हमने विचार के बाद ऐसा ही किया है. इसके अलावा सरकार ने सोनम वांगचुक को यह भी निर्देश दिया है कि वह लद्दाख में शांति, स्थिरता और आपसी विश्वास का माहौल बनाए रखेंगे. ताकि सभी के साथ रचनात्मक और सार्थक बातचीत हो सके. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पिछले साल 2025 के 24 सितंबर को लेह में कानून-व्यवस्था की स्थिति अचानक बिगड़ गई थी. जिसके बाद सरकार ने लेह की स्थिति में सुधार करने के लिए 26 सितंबर 2025 को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के तहत सोनम वांगचुक को नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया था.

बता दें, गृह मंत्रालय ने अपने बयानों में यह भी साफ कर दिया है कि सरकार लद्दाख में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह के कदम को उठाई थी. सरकार का मुख्य उद्देश्य आपसी भरोसा बनाए रखना है. ताकि सभी पक्ष के साथ खुल के बातचीत हो सके और समस्याओं का समाधान सही तरीके से हो सके. 

यह भी पढ़ें: असम विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए झारखंड कांग्रेस नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

संबंधित सामग्री

हिरासत में यातना और मौत मामले में दायर अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस का मूल रिकॉर्ड मांगा 

झारखंड

हिरासत में यातना और मौत मामले में दायर अवमानना याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस का मूल रिकॉर्ड मांगा 

जीटेट नियमावली के विरोध में भाजयुमो का आक्रोश प्रदर्शन, मगही-भोजपुरी को शामिल नहीं करने पर सरकार के खिलाफ मोर्चा

झारखंड

जीटेट नियमावली के विरोध में भाजयुमो का आक्रोश प्रदर्शन, मगही-भोजपुरी को शामिल नहीं करने पर सरकार के खिलाफ मोर्चा

पलामू का बेलहारा पुल जर्जर, मडरा रहा बड़ा खतरा, ​पिलरों में आईं गहरी दरारें, प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणो में भारी रोष

झारखंड

पलामू का बेलहारा पुल जर्जर, मडरा रहा बड़ा खतरा, ​पिलरों में आईं गहरी दरारें, प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणो में भारी रोष

1.50 किलोग्राम गांजा की तस्करी मामले में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

झारखंड

1.50 किलोग्राम गांजा की तस्करी मामले में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा में पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या, आरोपी पति फरार, इलाके में दहशत का माहौल

झारखंड

पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा में पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या, आरोपी पति फरार, इलाके में दहशत का माहौल