रायपुर एयरपोर्ट पर बिजली गिरने से आई तकनीकी खराबी, कई उड़ानें डायवर्ट

रायपुर एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी

रायपुर एयरपोर्ट पर बिजली गिरने से आई तकनीकी खराबी, कई उड़ानें डायवर्ट

रायपुर एयरपोर्ट पर बिजली गिरने से आई तकनीकी खराबी कई उड़ानें डायवर्ट

रायपुर एयरपोर्ट |

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्तिथ विवेकानंद हवाई अड्डे पर बुधवार शाम अचानक तकनीकी खराबी आने की वजह से हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह खराबी एयर ट्रैफिक कंट्रोल में सिग्नल देने वाले नेविगेशन उपकरण पर बिजली गिरने की वजह से आई और इससे सिस्टम ठप हो गया. इसकी वजह से रायपुर एयरपोर्ट पर उतरने वाली पांच उड़ानों को दूसरे शहरों की ओर डाइवर्ट करना पड़ा. 

नेवीगेशन डिवाइस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया
एयरपोर्ट के अधिकारीयों ने बताया कि बिजली गिरने से वहां लगा नेवीगेशन डिवाइस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उड़ान संचालन पूरी तरह बाधित हो गया. इस बारे में हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि शाम को बिजली गिरने से DVOR (डॉपलर वीएचएफ ओमनी डायरेक्शनल रेंज) सिस्टम क्षति ग्रस्त हो गया था, जिसके बाद नेवीगेशन सिस्टम पूरी तरह बंद हो गया. उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना के बाद सभी उड़ानों की लैंडिंग रोक दी गई हैं.

उड़ान भोपाल डाइवर्ट हुई
इस दौरान हैदराबाद और कोलकाता से रायपुर आने वाली उड़ानों को भुवनेश्वर भेजा गया, दिल्ली से आने वाली उड़ान भोपाल डाइवर्ट हुई, जबकि मुंबई से रायपुर की उड़ान को नागपुर भेजा गया. वहीं, पुणे से आने वाली विमान को कुछ देर तक आसमान में ही चक्कर लगाने को कहा गया.

दिल्ली जाने वाली रिटर्न फ्लाइट को भी कैंसिल किया गया 
उधर रायपुर से दिल्ली जाने वाली रिटर्न फ्लाइट को भी कैंसिल कर दिया गया हैं. जिससे रायपुर एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. अधिकारी ने जानकारी दी कि विजीबिलिटी क्लियर होने के बाद कल गुरुवार को फ्लाइट रायपुर आएगी. इसके साथ ही अधिकारी ने जानकारी दी कि, नेवीगेशन डिवाइस की मरम्मत का काम जारी है और कल तक उड़ान संचालन फिर से शुरू होने की संभावना हैं.

तकनीकी गड़बड़ी की वजह से यात्रियों को भारी असुविधा हुई
अचानक इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से यात्रियों को भारी असुविधा हुई. एयरपोर्ट प्रबंधन ने राहत कार्य शुरू करते हुए तुरंत तकनीकी टीम को सुधार कार्य में लगाया हैं. अधिकारीयों का कहना है कि मौसम साफ होने और उपकरण के ठीक होने के बाद ही सामान्य उड़ान सेवाएं बहाल की जाएंगी. सभी यात्री फिलहाल सुरक्षित है और एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई हैं. यात्रियों की मदद के लिए एक विशेष सहायता केंद्र भी स्थापित की गई हैं.

यह भी पढ़े: मिड-डे मील में छिपकली गिरने से 62 बच्चे बीमार, 8 को SKMCH रेफर

संबंधित सामग्री

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगाकर चाचा-भतीजा पर चाकू से जानलेवा हमला

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

शादी समारोह से लौट रही दो नाबालिग छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री 

झारखंड

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन आज, तृतीय अनुपूरक बजट पेश करेंगे वित्त मंत्री