सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, बनी महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम

By : Vaibhaw Vikram
सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, बनी महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: महाराष्ट्र के स्वर्गीय उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने आज (31 जनवरी) महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ले ली है. उन्होंने यह शपथ मुंबई लोक भवन में जाकर ली. इसके साथ ही वह महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम भी बन गई है. उन्हें यह शपथ मुंबई लोक भवन में महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने दिलाई. शपथ ग्रहण के दौरान मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत एनसीपी और बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद रहें.

NCP दल की नेता चुनी गई सुनेत्रा पवार

जैसा की हम सभी जान रहे हैं कि 28 जनवरी को बारमती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया था. इनके मृत्यु के बाद पार्टी के तरफ से सुनेत्रा पवार को पार्टी दल का नेता चुना गया है. उन्हें आज ही हुए पार्टी मीटिंग के बाद पार्टी का नेता बनाया गया है. वहीं खबर यह भी निकल के सामने आई है कि अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई बारामती सीट से उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार उपचुनाव भी लड़ेंगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें,  शपथ लेने से पहले सुनेत्रा पवार ने अपनी राज्यसभा सीट से इस्तीफा भी दे दिया था. वहीं उनके जगह अब इस सीट पर उनके बेटे पार्थ पवार को जगह दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: बलोचों ने किया पाकिस्तान के 12 शहरों पर हमला, पोस्ट छोड़ भाग रही PAK आर्मी

संबंधित सामग्री

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

पाकुड़: महेशपुर कृषि विज्ञान केंद्र में निकला जहरीला कोबरा, मची अफरा-तफरी  

सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में लापरवाही पड़ेगी भारी, बिना मजिस्ट्रेट की मंजूरी नहीं बन पाएगा सर्टिफिकेट, मुसीबत अलग

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में लापरवाही पड़ेगी भारी, बिना मजिस्ट्रेट की मंजूरी नहीं बन पाएगा सर्टिफिकेट, मुसीबत अलग

सबसे अच्छा होगा 21 दिनों के अन्दर करवा लें रजिस्ट्रेशन, अधिसूचना हो चुकी जारी, 1 अक्टूबर हो नियम लागू

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

बोकारो: CCL गोविंदपुर परियोजना में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

दोनों कर्मियों को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है.

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

भारत में iPhone 18 Pro सीरीज की बिक्री शुरू, Apple स्टोर्स के बाहर उमड़ी भारी भीड़

iPhone 18 Pro और iPhone 18 pro Max खरीदने के बाद लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. 

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

MMDR कानून पर झारखंड में सियासी बवाल! कल राज्यभर में JMM का बड़ा आंदोलन 

झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव  ने कहा है कि एमडीआर कानून इसलिए लाया गया कि देश में यूनिफार्म टैक्स  की व्यवस्था हो.