विमान का पहिया टूटा

Spicejet  के विमान का पहिया टूटा, उड़ान भरने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

By : Shreya Suman
Spicejet  के विमान का पहिया टूटा, उड़ान भरने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
शुक्रवार को गुजरात के कांडला हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद स्पाइसजेट के एक विमान का पहिया टूटकर नीचे गिर गया और विमान को मुंबई हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. एयरलाइन ने जानकारी दी कि 12 सितंबर को कांडला से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के क्यू-400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया. विमान ने अपनी यात्रा मुंबई तक जारी रखी और सुरक्षित रूप से वहां लैंड कर गया.

एयरलाइन ने कहा है कि सफलतापूर्वक उतरने के बाद विमान अपनी शक्ति से टर्मिनल तक पहुंचा और सभी यात्री सामान्य रूप से उतर गए. सूत्रों कि ओर से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई एयरपोर्ट पर विमान को आपातकालीन स्तिथि में उतारना पड़ा. एक क्यू-400 विमान में छह टायर होते हैं. फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि विमान में कितने लोग सवार थे. 

मुंबई एयरपोर्ट पर लगाई गई फुल इमरजेंसी 
दराहसल, मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने आज स्पाइसजेट के एक विमान के 'व्हील मिसिंग' की सूचना मिलने की वजह से फुल इमरजेंसी लगा दी हैं. मुंबई हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों को 4.20 बजे तक रोक दिया गया हैं. इस वजह से यात्री काफी परेशान रहे. कई विमानें अपने निर्धारित समय से नहीं उड़ सकीं. वहीं, स्पाइसजेट के विमान के 'व्हील मिसिंग' की सूचना पर हवाई अड्डे की सुरक्षा और टर्मिनल टीम तुरंत सक्रीय हुई. एयरलाइन और हवाई अड्डा प्राधिकरण मिलकर समस्या का समाधान करने में लग गए.

यह भी पढ़े: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग, गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी

संबंधित सामग्री

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

मालगाड़ी की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर, इलाज के दौरान  मौत 

सोननगर-गढ़वा रेलखंड अंतर्गत मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे के टीआरडी स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए.