न्यूज़ 11
दिल्ली/डेस्क: E-20 पेट्रोल को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. अधिकतर लोग यह दावा कर रहे हैं कि 20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी गाड़ी की माइलेज पहले से कम हो गयी है. यह मुद्दा और भी गरमा गया जब लोकप्रिय यूट्यूबर सौरव जोशी ने अपने व्लॉग में बताया कि E-20 पेट्रोल की वजह से उनकी Mercedes-Benz GLC की माइलेज काफी कम हो गयी है. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लेकिन, अब सौरव जोशी ने इस मामले में एक नया अपडेट दिया है.
सौरव जोशी ने अपने नए व्लॉग में बताया कि उनकी Mercedes-Benz GLC की माइलेज कम जरूर हुई थी लेकिन, उसकी वजह E-20 पेट्रोल नहीं बल्कि कुछ और थी. उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी के इंजन में कुछ खराबी आ गयी थी, जिसके कारण उनकी Mercedes-Benz GLC की माइलेज कम हो गयी थी.
बताते चलें सौरव जोशी ने पहले कहा था कि उनकी Mercedes-Benz GLC पहले 16-17kmpl का माइलेज देती थी, लेकिन E20 पेट्रोल भरवाने के बाद माइलेज घटकर करीब 5kmpl हो गयी है.
इधर वीडियो वायरल होने के बाद Mercedes-Benz India ने भी आधिकारिक बयान जारी किया था. कंपनी ने बताया कि भारत में बिकने वाली उसकी सभी BS6 पेट्रोल कारें E20 पेट्रोल के साथ चलने के लिए पूरी तैयार हैं और उन्हें इसी हिसाब से मंजूरी भी मिली हुई है. कंपनी ने यह भी कहा कि अगर किसी ग्राहक को अपनी कार को लेकर किस भी तरह की कोई परेशानी हो रही है, तो वह सीधे Mercedes-Benz के अधिकृत सर्विस सेंटर से संपर्क कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: मंत्री नितिन गडकरी के ताजा बयान से छिड़ी बहस, कहा- कार के डैशबोर्ड से पता नहीं चलता सही माइलेज