पटना के स्कूल से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी एफएसएल टीम

बिहार क्राइम

पटना के स्कूल से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी एफएसएल टीम

पटना के वीवीआईपी इलाके में शामिल कोतवाली थाना क्षेत्र के व्यस्त वीरचंद पटेल पथ स्थित मिलर स्कूल ग्राउंड में एक 25 से 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला।

पटना  के स्कूल से युवक का शव बरामद जांच में जुटी एफएसएल टीम 

घटनास्थल की तस्वीर |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अशिमत सिन्हा / पटना :
पटना के वीवीआईपी इलाके में शामिल कोतवाली थाना क्षेत्र के व्यस्त वीरचंद पटेल पथ स्थित मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को एक 25 से 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। 

मामले की जांच शुरू 

सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतक को जहर दिए जाने या हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फारेंसिक टीम भी इस मामले की जांच में जुटी है। 

एक महीने में पांचवीं लाश 

जान लें कि यह घटना आम वारदातों जैसी नहीं लग रही है, क्योंकि सचिवालय थाने के 500 मीटर के दायरे में एक महीने के अंदर लाश मिलने का यह पांचवां मामला है। इससे पहले, तीन शव सचिवालय थाना क्षेत्र में और एक गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में मिल चुके हैं। लगातार मिल रहे शवों के कारण स्थानीय लोगों के बीच भारी दहशत का माहौल है। 
 

संबंधित सामग्री

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

बिहार

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा गांव के मध्य टोला में प्रसाद खाकर करीब 150 लोगों के बीमार पड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बिहार

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्विक्रम विरकर द्वारा आज चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

बिहार

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के राघोपुर-बखरी में करीब 10.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया।

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर जिले में पशु तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।