दुबई से अंडरवियर में सोना छुपाकर ला रहा था तस्कर, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने 96 लाख से अधिक का सोना किया जब्त

By : Mansi Kumari
दुबई से अंडरवियर में सोना छुपाकर ला रहा था तस्कर, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कस्टम्स ने 96 लाख से अधिक का सोना किया जब्त

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी के खिलाफ कस्टम्स विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी हैं. दुबई से अहमदाबाद पहुंचे एक यात्री को एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से करीब 96 लाख रुपये मूल्य का 24 कैरेट सोना बरामद किया गया हैं. तस्कर ने सोने को बेहद शातिर तरीके से अपने पर्स और अंडरवियर में छुपा रखा था, लेकिन कस्टम्स की सतर्कता के आगे उसकी चालाकी नहीं चल सकी.

यह कार्रवाई 8 फरवरी 2026 की सुबह अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर की गई. दुबई से स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-016 के उतरते ही कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) सक्रिय हो गई. खुफिया इनपुट और पैसेंजर प्रोफाइलिंग के आधार पर एक पुरुष यात्री को संदेह के घेरे में लिया गया. जैसे ही यात्री आगमन हॉल से बाहर निकलने लगा, अधिकारियों ने उसे रोक लिया. शुरुआती पूछताछ में वह खुद को सामान्य दिखाने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसकी घबराहट ने अधिकारियों के शक को और गहरा कर दिया. इसके बाद गहन तलाशी का फैसला लिया गया.

पर्स से मिले सोने के बिस्किट
तलाशी के दौरान यात्री के पर्स से दो सोने के बिस्किट और एक कटा हुआ सोने का टुकड़ा बरामद हुआ. इनका कुल वजन 324.140 ग्राम पाया गया. जांच में सोने की शुद्धता 999.0 यानी 24 कैरेट निकली. अंतरराष्ट्रीय बाजार दर के अनुसार, इनकी कीमत करीब ₹51.73 लाख आंकी गई हैं. अधिकारियों के मुताबिक, सोने को इस तरह छुपाया गया था कि सामान्य चेकिंग में इसका पता लगना मुश्किल था.

अंडरवियर में छुपाया गया सोने का पेस्ट
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. जब कस्टम्स अधिकारियों ने यात्री की और गहराई से जांच की तो एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ. यात्री ने अपने पहने हुए अंडरवियर में सोने का पेस्ट छुपा रखा था. विशेष तकनीकी प्रक्रिया से उस पेस्ट को निकाला गया, जिससे 277.800 ग्राम सोना बरामद हुआ. इसकी शुद्धता भी 999.0 (24 कैरेट) पाई गई और इसकी कीमत करीब ₹44.33 लाख आंकी गई.

कुल 96 लाख रुपये से अधिक का सोना जब्त
दोनों बरामदगी को मिलाकर कुल 601.940 ग्राम सोना पकड़ा गया, जिसकी कुल बाजार कीमत ₹96,06,962 बताई जा रही हैं. कस्टम्स विभाग ने पूरे सोने को कस्टम्स एक्ट, 1962 के तहत जब्त कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई हैं. 

कस्टम्स अधिकारियों का मानना है कि यह तस्करी किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकती हैं. दुबई जैसे अंतरराष्ट्रीय रूट से लगातार सोने की तस्करी के प्रयास सामने आ रहे हैं. सोने की कीमतों में तेजी के चलते ऐसे मामलों में इजाफा हुआ हैं. एयर इंटेलिजेंस यूनिट अब यह जांच कर रही है कि आरोपी किसके संपर्क में था और यह सोना कहां सप्लाई किया जाना था. अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे हो सकते हैं. 

यह भी पढ़े: वाराणसी का दालमंडी चौड़ीकरण बना तनाव का केंद्र, बुलडोजर कार्रवाई के दौरान हिंसक विरोध, युवक ने घर में लगाई आग
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई