सिंगर बी प्राक को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, 10 करोड़ रूपए फिरौती की मांग

सिंगर बी प्राक को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, 10 करोड़ रूपए फिरौती की मांग

सिंगर बी प्राक को मिली लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी 10 करोड़ रूपए फिरौती की मांग

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
देशभर में अब तक कई हस्तियों को परेशान करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अब पंजाबी सिंगर बी प्राक को भी अपने निशाने पर लिया हैं. गैंग ने बी प्राक के मैनेजर दिलनूर को धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजकर एक हफ्ते में 10 करोड़ रुपये की जबरन उगाही की मांग की हैं. यह धमकी न केवल सिंगर के लिए, बल्कि उनके परिवार और सहयोगियों के लिए भी गंभीर खतरे की घंटी हैं.

जानकारी के अनुसार, धमकी वाला ऑडियो 6 जनवरी की दोपहर को दिलनूर को भेजा गया. इससे पहले 5 जनवरी को भी दिलनूर को दो बार विदेशी नंबर से कॉल की गई थी, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाई. 6 जनवरी को जब दिलनूर ने कॉल उठाई, तो बात अजीब लगी और उन्होंने तुरंत कॉल काट दी. इसके बाद गैंग ने वॉयस मैसेज भेजा.

ऑडियो में कॉलर ने खुद को आरजू बिश्नोई बताया, जो लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है और फिलहाल विदेश में छिपा हुआ हैं. धमकी में साफ कहा गया है कि "हेलो, आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं. बी प्राक के लिए 10 करोड़ रुपये चाहिए. तुम्हारे पास एक हफ्ते का टाइम हैं. जिस भी कंट्री में चला जाओ, आसपास के किसी को नुकसान पहुंचेगा. इसे फेक कॉल मत समझना. समय पर पैसे न आए तो मिट्टी में मिला देंगे." इस धमकी के तुरंत बाद दिलनूर ने 6 जनवरी को एसएसपी मोहाली को लिखित शिकायत दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की हिंसक गतिविधियां पहले भी कई राज्यों में सुर्खियों में रही हैं. नए साल की शुरुआत ही इस गैंग ने रोहिणी में 25 राउंड फायरिंग करके की थी. इसके बाद पश्चिम विहार में एक जिम और पूर्वी दिल्ली में एक व्यापारी को निशाना बनाया गया था. एसएसपी मोहाली और उनकी टीम इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: बीवी को साथ भेजो या घर जला दूंगा! पत्नी नहीं आई साथ तो पति ने ससुराल में लगा दी आग
 
संबंधित सामग्री

महागामा में SIR समीक्षा बैठक को लेकर भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग

झारखंड

महागामा में SIR समीक्षा बैठक को लेकर भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग

भाजपा के SIR के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक को बताया अनुचित

झारखंड में कोयला खनन परियोजनाओं के कारण पिछले पांच वर्षों में कुल 6591 परिवारों का किया गया पुनर्वास

झारखंड

झारखंड में कोयला खनन परियोजनाओं के कारण पिछले पांच वर्षों में कुल 6591 परिवारों का किया गया पुनर्वास

पुनर्वास और पुनर्व्यवस्था (R&R) के तहत 1108 करोड़ रुपये वितरित किए गए: कोयला और खान राज्य मंत्री ने राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी को दिया जवाब

जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से 8 घंटे से अधिक समय से पूछताछ जारी, पासपोर्ट जब्त

झारखंड

जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से 8 घंटे से अधिक समय से पूछताछ जारी, पासपोर्ट जब्त

जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से भर्ती अनियमितताओं के मामले में सीआईडी की पूछताछ जारी है. उनसे आठ घंटे से अधिक समय से लगातार पूछताछ की जा रही है.

झारखंड BJP के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्य की नई सूची जारी 

राजनीति

झारखंड BJP के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्य की नई सूची जारी 

झारखंड बीजेपी द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्य की नई सूची जारी कर दी गयी है. 

हजारीबाग ट्रेज़री घोटाला: आरोपी  राकेश कुमार चौधरी और संगीता चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

झारखंड

हजारीबाग ट्रेज़री घोटाला: आरोपी  राकेश कुमार चौधरी और संगीता चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

सीआईडी की विशेष कोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की