सामने आई मिड-डे मील योजना की शर्मनाक सच्चाई, बच्चों को रद्दी अख़बारों पर, गंदगी के बीच परोसा जा रहा खाना

By : Ark Sahuliyar
सामने आई मिड-डे मील योजना की शर्मनाक सच्चाई, बच्चों को रद्दी अख़बारों पर, गंदगी के बीच परोसा जा रहा खाना

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
श्योपुर, मध्यप्रदेश से मिड-डे मील योजना की एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. सरकारी स्कूलों में बच्चों को गंदगी के माहौल में, रद्दी अख़बारों पर खाना परोसा जा रहा है. यह दृश्य न केवल प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि मासूम बच्चों के अधिकारों का खुला उल्लंघन भी है.

यह विडंबना है कि जिन सरकारी स्कूलों में ज़्यादातर गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं, वहीं उनके साथ सबसे अधिक अन्याय हो रहा है. सरकार चुनाव के समय गरीबों के वोट मांगने के लिए तो बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन उन्हीं के बच्चों को सम्मानजनक तरीके से दो वक्त का भोजन भी नहीं दे पाती.

आज हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि मिड-डे मील योजना का धन ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है. कहीं भोजन बनाया ही नहीं जाता, कहीं बच्चों को अधूरा खाना दिया जाता है, तो कहीं सड़ी-गली सामग्री परोसी जाती है. यह स्थिति व्यवस्था और संवेदनशीलता- दोनों पर गहरे सवाल खड़े करती है.

ये भी पढ़ें- DC मंजूनाथ भजन्त्री ने प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय तमाड़ का किया औचक निरीक्षण
 
संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई