Big Boss 20

Bigg Boss 20: डिस-बैटल में गालियां देने पर रीति तिवारी को सलमान खान की फटकार, बोले- 'डिसरेस्पेक्ट की भी एक हद होती है'

'बिग बॉस 20' के आने वाले 'वीकेंड का वार' में सलमान खान घरवालों के व्यवहार पर सवाल उठाते नजर आएंगे.

By : Amisha Pathak
Bigg Boss 20: डिस-बैटल में गालियां देने पर रीति तिवारी को सलमान खान की फटकार, बोले- 'डिसरेस्पेक्ट की भी एक हद होती है'

न्यूज़11 भारत

एंटरटेनमेंट/डेस्क: 'बिग बॉस 20' के आने वाले 'वीकेंड का वार' में सलमान खान घरवालों के व्यवहार पर सवाल उठाते नजर आएंगे. शो के नए प्रोमो में सलमान खान रीति तिवारी को डिस-बैटल टास्क के दौरान इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा को लेकर फटकार लगाते दिख रहे हैं. प्रोमो की शुरुआत में ही सलमान ने रीती की क्लास लगाई. उन्होंने कहा कि रीति काजि से इनसिक्योर है और वो उनसे जलती हैं. इस बात पर रीति अपने आपको बचाने लगी और मुंह बनाकर कहा कि वो बिल्कुल भी जेलस नहीं हैं, बस उन्हें काजी बतौर इंसान ही पसंद नहीं है. सलमान को रीति की इस बात से तुरंत गुस्सा चढ़ा और उन्होंने डिस टास्क का मुद्दा उठाते हुए कहा, 'छोड़ो, तुम शायद उस डिस के लिए अपने मन में बहुत प्राउड फिल कर रही होगी, लेकिन वो अब तक का सबसे बेकार और घटिया डिस था. किसी को डिसरेस्पेक्ट करने की भी एक हद होती है'.

सलमान की इस फटकार सुनकर रीति फिर से मुहं बनाती हैं और कहती हैं कि उनका वो सब मतलब नहीं था. सलमान को रीति के इस रवैये को देखकर फिर से गुस्सा चढ़ जाता है और वो रीति के साथ-साथ उनके पीछे खड़ी पूरी मंडली की भी क्लास लेने लगते हैं. वह चिढ़ते हुए कहते हैं, ' आप लोगों को बिल्कुल भी नहीं लगा कि यह बेइज्जती की लाइन क्रॉस कर रहीं हैं? आप लोग पीछे से उन्हें चढ़ा रहे थे और चढ़ती जा रही थीं.' इन सब के बाद सलमान के लपेटे में आते हैं आसिफ. सलमान उनसे कहते हैं, 'कहां गई आसिफ आपकी अक्ल? अगर आपकी बहन के ऊपर कोई ऐसा डिस करता, तो क्या आप उसे करने देते?'

सलमान की इस फटकार सुनते ही पूरे ग्रुप के चेहरे का रंग उड़ जाता है.

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान पूरी मंडली की'वीकेंड का वार' में किस तरह से क्लास लगाते हैं. और मंडली उनके इस फटकार पर क्या सफाई देती है.

संबंधित सामग्री

चंदवा में सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 8 वाहनों से 62,500 रुपये का ई-चालान

चंदवा में सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 8 वाहनों से 62,500 रुपये का ई-चालान

सड़क किनारे अथवा मुख्य सड़क पर अवैध रूप से यत्र-तत्र खड़े हल्के एवं भारी वाहनों के खिलाफ शनिवार को लातेहार परिवहन विभाग ने कार्रवाई की.

पिठोरिया: निजी बोर्डिंग स्कूल में अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला, 9वीं कक्षा के छात्र को डिटेन कर भेजा गया बाल सुधार गृह 

पिठोरिया: निजी बोर्डिंग स्कूल में अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला, 9वीं कक्षा के छात्र को डिटेन कर भेजा गया बाल सुधार गृह 

रांची के पिठोरिया क्षेत्र में स्थित एक निजी बोर्डिंग स्कूल में अप्राकृतिक यौन शोषण के एक चौंकाने वाले मामले की खबर सामने आई है.

गोलमुरी स्थित केनरा बैंक डकैती: पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीरें, 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित 

गोलमुरी स्थित केनरा बैंक डकैती: पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीरें, 2-2 लाख रुपए का इनाम घोषित 

गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में हुई 33 करोड़ की भारी डकैती की घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है.

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर हुई जांच, डीलर से मांगा गया स्पष्टीकरण

गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर हुई जांच, डीलर से मांगा गया स्पष्टीकरण

गढ़वा जिले के केतार प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली की दुकान से अगस्त माह का राशन नहीं मिलने की शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से लिखित शिकायत की थी.

गढ़वा में बाइक से गिरकर महिला की मौत, पति के साथ घर लौट रही थी रेहाना खातून

गढ़वा में बाइक से गिरकर महिला की मौत, पति के साथ घर लौट रही थी रेहाना खातून

गढ़वा जिले के भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य पथ स्थित दुलहर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम बाइक से गिरने से एक महिला की मौत हो गई.