न्यूज़11 भारत
टेक/डेस्क: भारत में आज से iPhone 18 Pro और iPhone 18 pro Max की बिक्री शुरू हो गयी है. लेटेस्ट आईफोन खरीदने के लिए देशभर में एप्पल स्टोर के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. नया iphone लेने का क्रेज ऐसा है कि कई जगहों पर तो लोग गुरुवार रात से ही स्टोर के बाहर लाइन में खड़े हैं.
iPhone 18 Pro और iPhone 18 pro Max खरीदने के बाद लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
iPhone 18 Pro और Max की कीमत
आईफोन 18 प्रो के कीमतों की बात करें, तो बेस मॉडल 256जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 1,64,900 रुपये है. वहीं 512जीबी मॉडल की कीमत 1,89,900 रुपये. जानकी 1टीबी मॉडल 2,39,900 रुपये और 2टीबी वेरिएंट की कीमत 3,14,900 रुपये है.
आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है. इसमें 256जीबी स्टोरेज मिलता है. जबकि 512जीबी मॉडल की कीमत 2,04,900 रुपये, 1टीबी वेरिएंट की कीमत 2,54,900 रुपये और 2टीबी मॉडल की कीमत 3,29,900 रुपये है.
बेहतरीन कलर ऑप्शन
कंपनी ने अपने लेटेस्ट फोन आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स को चार बेहतरीन रंगों में पेश किया है. इनमें ब्लैक, सिल्वर, ग्लेशियर और बरगंडी रंग शामिल हैं. दोनों मॉडल एल्युमिनियम यूनिबॉडी डिजाइन और सिरेमिक शील्ड 2 फ्रंट के साथ आते हैं.
कहां से खरीद पाएंगे फोन?
अगर आप भी फोन खरीदना चाहते हैं, तो आप iPhone 18 Pro और iPhone 18 pro Max को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से खरीद सकते हैं. बता दें भारत में एपल ने पांच ऑफलाइन रिटेल स्टोर खोले हैं जो दिल्ली, मुंबई, नोएडा, पुणे और बेंगलुरु में है.