न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: वेटिकन सिटी की प्रसिद्ध सेंट पीटर्स बेसिलिका में 10 अक्टूबर को एक बेहद शर्मसार और अपमानजनक घटना घटी. इस घटना में एक अज्ञात व्यक्ति ने चर्च के सबसे पवित्र स्थल, कन्फेशन ऑल्टर पर सार्वजनिक रूप से पेशाब कर दिया, जहां संत पीटर की कब्र स्थित है और पोप मास का आयोजन होता हैं. दरअसल, सुबह लगभग 9 बजे सैकड़ों श्रद्धालु और पर्यटक प्रार्थना कर रहे थे, तभी आरोपी सुरक्षा बैरिकेड तोड़कर वेदी तक पहुंच गया. फुटेज में देखा जा सकता है कि उसने पेशाब करने के बाद झुककर पैंट उठाई और पीछे मुड़कर पर्यटकों को अपनी नंगी पीठ दिखाई. यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए बेहद घिनौना और अपमानजनक था.
सुरक्षा ने तत्काल कार्रवाई की
सुरक्षा कर्मियों और सादे कपड़ों में तैनात पुलिस अधिकारियों ने तुरंत उसे पकड़कर बाहर निकाला. वेटिकन प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर था और उसे वेटिकन पुलिस ने हिरासत में लेकर इतालवी अधिकारियों के हवाले किया. यह घटना हाल के वर्षों में बेसिलिका में हुई गड़बड़ियों और अव्यवस्थाओं की श्रृंखला में एक और नया मोड़ हैं. फरवरी में भी एक व्यक्ति ने इसी ऑल्टर पर अनुष्ठानिक वस्तुओं को नुकसान पहुंचाया था.
कैनन कानून के तहत गंभीर मामला
वेटिकन में लागू कैनन कानून (कैनन 1211) के अनुसार, किसी पवित्र स्थल पर ऐसा गंभीर कृत्य श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला माना जाता हैं. ऐसे मामलों में चर्च की पवित्रता बहाल करने के लिए प्रायश्चित अनुष्ठान किए जाते है और सार्वजनिक प्रार्थना को अस्थायी रूप से स्थगित किया जा सकता हैं. वेटिकन अधिकारियों ने फिलहाल इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार पोप लियो को इस घटना की जानकारी दे दी गई हैं.
यह भी पढ़े: Flipkart को ही लग गया चूना! कंटेनर से उड़ाए 221 iPhone, ड्राइवर-हेल्पर फरार