फलोदी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा! मेला देखकर लौट रहे परिवार की टेंपो ट्रेव...

फलोदी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा! मेला देखकर लौट रहे परिवार की टेंपो ट्रेवलर ट्रक से टकराई, 18 से अधिक की मौत

फलोदी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा मेला देखकर लौट रहे परिवार की टेंपो ट्रेवलर ट्रक से टकराई 18 से अधिक की मौत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रविवार देर शाम राजस्थान के फलोदी जिले में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया. भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर मतोड़ा क्षेत्र के हनुमान सागर चौराहे के पास एक तेज रफ्तार टेंपो ट्रेवलर खड़े ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 18 से अधिक लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है, जिन्हें ओसियां अस्पताल से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर एमडीएम अस्पताल रेफर किया गया हैं.

परिवार कोलायत मेला देखकर लौट रहा था
फलोदी थाना प्रभारी अमानाराम के अनुसार, टेंपो ट्रेवलर में सवार सभी लोग जोधपुर के सूरसागर इलाके के एक ही परिवार के थे. यह सभी कोलायत मेला देखकर वापस लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई. शव टेंपो में बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने लिखा, “फलोदी के मतोडा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक हैं. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं.” मुख्यमंत्री ने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की.

जोधपुर पुलिस कमिश्नर पहुंचे अस्पताल
हादसे की खबर मिलते ही जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश माथुर एमडीएम अस्पताल पहुंचे. उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित से मिलकर घायलों के इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी जरूरी निर्देश दिए. फलोदी पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में टेंपो की तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही हैं. पुलिस ने कहा कि सड़क पर खड़े ट्रक की स्थिति और सुरक्षा संकेतों की भी जांच की जा रही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया हैं.

यह भी पढ़े: Women World Cup 2025: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार बनी चैंपियन

संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

झारखंड

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

ग्रामीणों ने आशा लकड़ा के समक्ष यूसिल के खिलाफ खोला शिकायतों का पिटारा