न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों में खाली हो रही 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी है. इन सीटों पर मतदान 16 मार्च 2026 को होगा और मतगणना भी उसी दिन कर दी जाएगी.
चुनाव उन राज्यों में कराए जाएंगे जिनमें सीटें खाली हो रही है- महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार. चुनाव आयोग के अनुसार, ये सीटें अप्रैल के महीने में अलग-अलग तारीखों को खाली हो रही है.
राज्यसभा का कार्यकाल छह वर्षों का होता है और हर दो साल में इसके एक तिहाई सदस्यों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कराए जाते है. राज्यसभा लोकसभा की तरह भंग नहीं होती, इसलिए इसे स्थाई सदन के रूप में जाना जाता है. इस बार के चुनाव में भी राजनीतिक दलों की सियासी तैयारियां जोर पकड़ रही है.


यह भी पढ़े: गोपालगंज में 20 हजार में किशोरी का सौदा, जबरन राजस्थान ले जाने की साजिश नाकाम