राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रचा इतिहास, राफेल फाइटर जेट से भरी उड़ान, आसमान में लहराया ‘नारी शक्ति’ का परचम

By : Mansi Kumari
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रचा इतिहास, राफेल फाइटर जेट से भरी उड़ान, आसमान में लहराया ‘नारी शक्ति’ का परचम

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरा. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह उड़ान भारतीय वायुसेना की आधुनिक शक्ति और देश की रक्षा क्षमताओं का प्रदर्शन करेगी. राष्ट्रपति मुर्मू भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर हैं, और उनका यह कदम न सिर्फ प्रतीकात्मक है बल्कि प्रेरणादायक भी.

महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति मुर्मू राफेल फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली पहली आदिवासी महिला और पहली राष्ट्रपति होंगी. इससे पहले उन्होंने 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई में उड़ान भरी थी. इस तरह वे फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली तीसरी भारतीय राष्ट्रपति बन चुकी हैं. अब राफेल उड़ान के साथ वे एक नया कीर्तिमान रचने जा रही हैं.

राफेल फाइटर जेट फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन कंपनी द्वारा बनाया गया हैं. इन विमानों को सितंबर 2020 में अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था. राफेल जेट्स को 17 स्क्वाड्रन “गोल्डन एरो” का हिस्सा बनाया गया था. यह वही स्क्वाड्रन है जो पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों में आतंकी ठिकानों पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर में सक्रिय रही थी.

यह भी पढ़े: चाईबासा में आदिवासियों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आक्रोश, BJP ने आज किया कोल्हान बंद का ऐलान
 
संबंधित सामग्री

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार