केरल को PM मोदी की सौगात, 4 नई ट्रेनें लॉन्च.. कई राज्यों से होगा सीधा कनेक्शन

केरल को PM मोदी की सौगात, 4 नई ट्रेनें लॉन्च.. कई राज्यों से होगा सीधा कनेक्शन

केरल को pm मोदी की सौगात 4 नई ट्रेनें लॉन्च कई राज्यों से होगा सीधा कनेक्शन

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल को आधुनिक रेल कनेक्टिविटी और विकास से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया हैं. तिरुवनंतपुरम के पुथरीकंडम मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 3 अमृत भारत एक्सप्रेस और 1 पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इन ट्रेनों के शुरू होने से केरल की कनेक्टिविटी तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे चार अहम राज्यों से और मजबूत हो गई हैं.

दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा केरल
नई रेल सेवाओं के जरिए केरल अब चेन्नई, हैदराबाद और मंगलुरु जैसे बड़े शहरी केंद्रों से सीधे जुड़ गया हैं. इससे न केवल यात्रियों को तेज और किफायती यात्रा विकल्प मिलेंगे, बल्कि व्यापार, शिक्षा और पर्यटन को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा.

इन मार्गों पर चलेंगी नई ट्रेनें

  1. तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से तांबरम (चेन्नई) के बीच शुरू की गई अमृत भारत एक्सप्रेस यात्रियों को राजधानी केरल से तमिलनाडु के प्रमुख रेलवे हब तक तेज संपर्क देगी.
  2. तिरुवनंतपुरम नॉर्थ से चारलापल्ली (हैदराबाद) के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस कोल्लम और एर्नाकुलम जैसे शहरों से होकर गुजरेगी, जिससे आईटी हब हैदराबाद तक सीधी पहुंच आसान होगी.
  3. नागरकोइल से मंगलुरु जंक्शन के बीच शुरू हुई अमृत भारत एक्सप्रेस केरल के तटीय इलाकों को कर्नाटक से जोड़ेगी, जिससे समुद्री व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद हैं.
  4. वहीं, त्रिशूर से गुरुवायुर के बीच शुरू की गई पैसेंजर ट्रेन खासतौर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, जिससे गुरुवायुर मंदिर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास पर जोर
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने केरल में 11 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि आधुनिक स्टेशन, बेहतर सुविधाएं और नई ट्रेनें मिलकर केरल के पर्यटन, संस्कृति और अर्थव्यवस्था को नई गति देंगी.

पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया. यह कार्ड यूपीआई से जुड़ी ब्याज मुक्त रिवॉल्विंग क्रेडिट सुविधा प्रदान करेगा. इससे छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को बिना झंझट के आर्थिक सहायता मिल सकेगी. कार्यक्रम में कई लाभार्थियों को लोन राशि और क्रेडिट कार्ड भी वितरित किए गए.

स्वास्थ्य और डाक सेवाओं को भी नई ताकत
पीएम मोदी ने श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में अत्याधुनिक रेडियो सर्जरी सेंटर की आधारशिला रखी. इससे गंभीर बीमारियों के इलाज में मरीजों को उन्नत सुविधाएं मिलेंगी. इसके साथ ही नए पूजप्पुरा मुख्य डाकघर का उद्घाटन भी किया गया, जिससे क्षेत्र में डाक और लॉजिस्टिक सेवाएं और अधिक आधुनिक और सुलभ होंगी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य केरल को आधुनिक बुनियादी ढांचे, बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत सामाजिक सेवाओं से जोड़ना हैं. नई रेल सेवाएं, वित्तीय योजनाएं और स्वास्थ्य परियोजनाएं केरल के युवाओं के लिए रोजगार और व्यापार के नए अवसर खोलेंगी और राज्य को विकास के नए दौर में आगे ले जाएंगी.

यह भी पढ़े: बंदर ने 20 दिन की बच्ची को मां की गोद से उठाया, हाथ से छूट कुएं में गिरी, डायपर ने बचाई जान
 

संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास