पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची असम पुलिस, नहीं मिले कांग्रेस नेता, पुलिस के आने की थी सूचना

सीएम हिमंता की पत्नी रिंकी भुईयां पर खेड़ा ने लगाये हैं गंभीर आरोप

By : News11 Bharat
पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची असम पुलिस, नहीं मिले कांग्रेस नेता, पुलिस के आने की थी सूचना

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुईयां सरमा पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने, सरमा परिवार के पास विदेशी सम्पत्ति होने के गंभीर आरोप लगाने और फिर हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी द्वारा कानूनी कार्रवाई किये जाने की चेतावनी के बाद मंगलवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर असम पुलिस पहुंची है. असम पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस अधिकारी भी पवन खेड़ा के आवास पर पहुंचे हैं.

पुलिस की टीम पवन खेड़ा के आवास पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर लगाए गए आरोपों को लेकर उनसे पूछताछ करना चाहती हैं. निजामुद्दीन स्थित आवास पर पहुंचने से पहले कांग्रेस नेता को सूचित कर दिया गया था. लेकिन पुलिस के पहुंचने पर पवन खेड़ा घर पर नहीं मिले.  बताया गया कि वह बाहर गये हुए हैं. जानकारी है कि पुलिस अधिकारी घर पर ही उनका इंतजार कर रहे हैं ताकि उनसे मुलाकात हो सके. सूत्र बता रहे हैं अगर पवन खेड़ा से पुलिस की मुलाकात हो जाती है तो वह उन्हें अपने साथ गुवाहाटी ले जा सकती है, लेकिन  इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

रिंकी भुईयां के पास तीन पासपोर्ट और विदेश में अकूत संपत्ति का लगाया है आरोप

बता दें कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के एक बयान ने असम में राजनीतिक बखेड़ा खड़ा कर दिया है. कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन खेड़ा ने सीएम सरमा और उनकी पत्नी पर विदेशों में बड़ी संपत्ति जमा करने का आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि असम सीएम की पत्नी के पास तीन देशों- मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात और एंटीगुआ-बरमुडा  के पासपोर्ट भी हैं. पवन खेड़ा ने यह आरोप दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाया था. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई भी मौजूद थे. खेड़ा का आरोप है कि सरमा के पास दुबई में 2 संपत्ति है और अमेरिका में 52,000 करोड़ रुपये की एक कंपनी है.

हिमंता बिस्वा सरमा और रिंकी भुईयां ने कानूनी कार्रवाई की दी थी चेतावनी

पवन खेड़ा के आरोपों के बाद सीएम हिमंता ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पवन खेड़ा ने जो मनगढ़ंत आरोप लगाये हैं उसके उन्हें “कानूनी परिणाम भुगतने होंगे”.  इस साथ ही वह और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां ने यह भी घोषणा की है कि वे कांग्रेस नेता पर सिविल और क्रिमिनल दोनों तरह के मानहानि केस दर्ज करेंगे. पवन खेड़ा पर यह कार्रवाई 48 घंटे के भीतर की जाएगी.

यह भी पढ़ें: अनंत अंबानी की बड़ी पहल : केरल के मंदिरों और हाथी कल्याण के लिए ₹18 करोड़ का दान

संबंधित सामग्री

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

ट्रांसफार्मर में लगे तांबे समेत अन्य कीमती सामान की लूटपाट की, बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश और तेल भी बर्बाद कर दिया

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

चंदवा में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध लदी टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी गंभीर

घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट