नेपाल में उबाल: भीड़ ने राष्ट्रपति और मंत्रियों के घरों को किया आग के हवाले, अब ...

5 मंत्री दे चुके है इस्तीफा

नेपाल में उबाल: भीड़ ने राष्ट्रपति और मंत्रियों के घरों को किया आग के हवाले, अब तक 5 मंत्री दे चुके है इस्तीफा

नेपाल में उबाल भीड़ ने राष्ट्रपति और मंत्रियों के घरों को किया आग के हवाले अब तक 5 मंत्री दे चुके है इस्तीफा 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
नेपाल में ओली सरकार के खिलाफ लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी हैं. सोमवार को प्रदर्शन के दौरान हुई कार्यवाई में 24 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं. नेपाल के अलग-अलग शहरों में मंगलवार को युवा प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए हैं. अब तक ओली सरकार के 5 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है लेकिन स्तिथि अब भी नियंत्रण से बाहर बताई जा रही हैं. अब लोग प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री के नेपाल छोड़कर दुबई जाने की बातें सोशल मीडिया पर हो रही हैं. 

युवा प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की
काठमांडू के साथ-साथ कई शहरों में युवा प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की. राष्ट्रपति के निजी आवास पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर लिया और उसमें आग लगा दी. मंत्रीपद से इस्तीफा देने वाले मंत्री के नाम : गृहमंत्री रमेश लेखक, विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा, संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग, उर्जा मंत्री दीपक खडका. उर्जा मंत्री के घर में तोड़-फोड़ और आगजनी हुई हैं. फिर से आक्रोशित जनता संसद भवन की ओर बढ़ रही हैं. रास्ते में लगे बैरिकेड्स भी प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिए हैं. 

मंत्रियों के इस्तीफे का सिलसिला बरकरार हैं
इस बीच डिप्टी PM प्रकाश मान सिंह के साथ-साथ कई मंत्रियों ने पद को छोड़ने का ऐलान किया हैं. सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शन के बाद मंत्रियों के इस्तीफे का सिलसिला बरकरार हैं. नेपाल में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने आज शाम छह बजे सर्वदलीय बैठक बुलाने का ऐलान किया गया हैं. ओली का कहना है कि वे हालात का आंकलन करने और सार्थक समाधान तलाशने के लिए संबंधित दलों से संवाद कर रहे हैं. इसके साथ ही जनता से उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि इस कठिन समय से सभी भाइयों और बहनों से धैर्य और संयम की अपेक्षा हैं. 

यह भी पढ़े: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग में नई बहाली: आज 91 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

संबंधित सामग्री

नवादा में AK मार्बल शोरूम में चोरों ने की लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज भी उड़ा ले गए

बिहार

नवादा में AK मार्बल शोरूम में चोरों ने की लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज भी उड़ा ले गए

बिहार

'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत निकाली गई रैली, 16 राज्यों के स्वयंसेवकों ने दिया विविधता में एकता का संदेश

सत्ता पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस मामले में सामने आया राजू तिवारी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

बिहार

सत्ता पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस मामले में सामने आया राजू तिवारी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे

झारखंड

डायन बिसाही का आरोप लगा चाचा भतीजा पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे