दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बर्तन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 9 दमकल ग...

दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बर्तन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 9 दमकल गाड़ियां मौके पर जुटीं

दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बर्तन फैक्ट्री में लगी भीषण आग 9 दमकल गाड़ियां मौके पर जुटीं 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
दिल्ली के नॉर्थ-वेस्ट जिले के वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार शाम एक बर्तन निर्माण फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. स्थानीय पुलिस और राहत दल भी मौके पर मौजूद हैं. मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा थाना विहार क्षेत्र स्थित उस फैक्ट्री में हुआ जहां स्टील और एल्यूमिनियम के बर्तन बनाए जाते हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही तेज लपटें और घना धुआं उठने लगा, जो दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था.

दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग की तीव्रता अधिक होने के कारण राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं. फैक्ट्री की छत का एक हिस्सा आग की चपेट में आकर गिर भी गया, जिससे सुरक्षा के मद्देनज़र कर्मियों को सावधानीपूर्वक काम करना पड़ रहा है. पुलिस ने आसपास के इलाके को घेर लिया है ताकि कोई व्यक्ति घटनास्थल के पास न जा सके. फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.दमकल विभाग का कहना है कि फैक्ट्री के अंदर ज्वलनशील पदार्थ और मशीनरी मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैल रही है. आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट इसकी वजह हो सकता है.

ये भी पढ़ें- DC मंजूनाथ भजन्त्री एवं SSP राकेश रंजन ने राज्यपाल संतोष गंगवार को जन्मदिवस की दी शुभकामनाएं 

 

संबंधित सामग्री

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

चौका में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा था गिरोह, शराब दुकान, पेट्रोल पंप और होटल में लूट की घटनाओं से भी जुड़े तार

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

झारखंड

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों एवं शहीद परिवार के सदस्यों ने वीर सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

झारखंड

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

JPSC-JSSC से जुड़े 22 परीक्षाओं को रद्द किए जाने से समबंधित सिविल जज भर्ती मामले में सुनवाई हुई. झारखंड हाई कोर्ट ने रोक हटाने से इनकार कर दिया है.

स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग

झारखंड

स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग

धनंजय सोनी ने पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए पूरे झारखंड में एक समान SOP लागू करने की मांग की

घाघरा के रुकी गांव में सांप के काटने से युवक की मौत, धान का खेत देखने जाते समय हुआ हादसा

झारखंड

घाघरा के रुकी गांव में सांप के काटने से युवक की मौत, धान का खेत देखने जाते समय हुआ हादसा

तबीयत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया