मोबाइल में बीवी का नाम सेव किया 'गोल मटोल'! कोर्ट ने सुना दी सजा

By : Mansi Kumari
मोबाइल में बीवी का नाम सेव किया 'गोल मटोल'! कोर्ट ने सुना दी सजा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
तुर्की के उसाक शहर से एक अनोखी और चर्चा में आने वाली खबर सामने आई हैं. तलाक के मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने पति पर गंभीर आरोप मानते हुए उसे सजा सुनाई, क्योंकि उसने अपनी पत्नी का मोबाइल में संपर्क नाम ‘गोल मटोल’ रखा था.

पत्नी ने बताया अपमानजनक
महिला ने अदालत में दावा किया कि उसके पति ने उसे कई धमकी भरे और अपमानजनक संदेश भेजे, जैसे “भाग जाओ, मैं तुम्हें नहीं देखना चाहता.” साथ ही उसने बताया कि पति ने उसका नाम फोन में 'टॉम्बिक' यानी ‘गोल-मटोल’ के रूप में सेव किया था. जिसे अदालत ने इसे भावनात्मक और आर्थिक हिंसा के समान माना.

पति का आरोप बेबुनियाद साबित
पति ने अपनी पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया, लेकिन जांच में सामने आया कि घर पर उपस्थित व्यक्ति केवल किताब देने आया था और किसी तरह का अफेयर नहीं था. अदालत ने पति के अपमानजनक व्यवहार और वित्तीय दबाव को गंभीर पाया. तुर्की कानून के तहत, किसी की गरिमा पर हमला करने वाले शब्द या कार्य, जिसमें संदेश भी शामिल है, के लिए दो साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता हैं. अदालत ने पति को दोषी ठहराते हुए पत्नी को फिजिकल और मोरल मुआवजा देने का आदेश दिया. तलाक का फैसला भी अदालत ने अंतिम रूप दिया.

यह भी पढ़े: छठ पर्व की शुरुआत नहाय खाय से, कद्दू भात से पर्व की शुरुआत का वैज्ञानिक महत्व भी है
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई