न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भारत में त्योहारों के सीजन में ट्रेन यात्रा का अनुभव अक्सर मज़ेदार और भीड़भाड़ वाला होता है लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसने लोगों को चौंका दिया. वीडियो में एक शख्स ट्रेन के वॉशरूम को ही अपना ‘बेडरूम’ बना कर आराम से लेटा नजर आता हैं.
वॉशरूम में बिछावन के साथ आराम
वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति ने वॉशरूम के अंदर अपने बिछावन और ट्रैवल एसेंशियल्स के साथ पूरी तरह व्यवस्था कर ली हैं. उसने बिछावन को सावधानी से फोल्ड करके खिड़की के पास टिकाया हुआ है और आराम से लेटा हैं. वीडियो बनाने वाले शख्स को देखकर वह मुस्कुराता है, मानो यह उसका रोज़ का ठिकाना हो.
कंटेंट क्रिएटर ने वीडियो साझा किया
यह वीडियो कंटेंट क्रिएटर विशाल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो में विशाल प्लेटफॉर्म से रिकॉर्ड करते हुए कहते है, “भाई ने तो वॉशरूम को बेडरूम बना दिया!” और मजाकिया अंदाज़ में पूछते है कि क्या यह पूरा घर का सामान है? अंदर बैठे व्यक्ति ने बेफिक्र होकर जवाब दिया- “हां.” हालांकि वीडियो की तारीख स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसे देखने वाले सोशल मीडिया यूजर्स हैरान और मज़ाकिया अंदाज़ में प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं.
यह भी पढ़े: मोबाइल में बीवी का नाम सेव किया 'गोल मटोल'! कोर्ट ने सुना दी सजा