कंटेंट क्रिएटर्स की दुनिया में बड़ा बदलाव, 15,000 स्कूल और 500 कॉलेजों में खुलेगी लैब, गेमिंग में 10 लाख नौकरियों का अवसर

By : Mansi Kumari
कंटेंट क्रिएटर्स की दुनिया में बड़ा बदलाव, 15,000 स्कूल और 500 कॉलेजों में खुलेगी लैब, गेमिंग में 10 लाख नौकरियों का अवसर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट 2026-27 पेश करते हुए टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को भारत की विकास यात्रा का सबसे बड़ा इंजन बताया. उन्होंने कहा कि अब भारत सिर्फ टेक्नोलॉजी का उपयोग करने वाला देश नहीं रहेगा, बल्कि उसे नेतृत्व करने वाला देश बनेगा. बजट में कंटेंट क्रिएशन, गेमिंग और डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देने के लिए कई ऐतिहासिक घोषणाएं की गई हैं.

गेमिंग और क्रिएटिव सेक्टर को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
वित्त मंत्री ने कहा कि गेमिंग सेक्टर में 10 लाख से अधिक प्रोफेशनल्स को रोजगार मिलेगा. इसके लिए देश के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में विशेष कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित की जाएंगी. ये लैब्स एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (ABGC) के क्षेत्र में छात्रों और युवाओं को आधुनिक तकनीकों के साथ प्रशिक्षित करेंगी.

कंटेंट क्रिएटर लैब्स और डिजिटल एजुकेशन

  1. ABGC लैब्स: नई लैब्स का उद्देश्य नए क्रिएटर्स को सपोर्ट करना और उन्हें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हैं.
  2. डिजिटल यूनिवर्सिटी और टाउनशिप: डिजिटल और क्रिएटिव स्किल्स सिखाने के लिए 5 नए टाउनशिप विकसित किए जाएंगे, जहां पढ़ाई के साथ-साथ कंपनियों में काम करने का मौका भी मिलेगा.
  3. डिज़ाइन एजुकेशन: देश में नैशनल डिज़ाइन स्कूल खोले जाएंगे, ताकि युवा डिजाइनिंग और डिजिटल कंटेंट में प्रशिक्षित हो सकें.

स्टार्टअप्स और गेमिंग उद्योग को मिलेगा फंड

  1. गेमिंग स्टार्टअप्स के लिए 10,000 करोड़ रूपए फंड: नई कंपनियों और छोटे स्टार्टअप्स को तकनीकी और वित्तीय मदद देने के लिए सरकार ने खास फंड बनाया हैं.
  2. मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ावा: स्पोर्ट्स गूड्स और अन्य 7 क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाई जाएगी, जिससे क्रिएटर्स को उपकरण सस्ते और आसानी से उपलब्ध होंगे.
  3. भारतीय चिप्स और टेक्नोलॉजी: गेमिंग हार्डवेयर को और बेहतर बनाने के लिए सरकार अपने चिप्स और तकनीक बनाने पर जोर दे रही हैं.

AI और डिजिटल इंडिया का नया फेज

  1. AI का उपयोग: सरकारी सेवाओं और गवर्नेंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा दिया जाएगा. सभी जिलों में AI-बेस्ड सॉल्यूशंस को प्रमोट किया जाएगा.
  2. 10,000 टेक फेलोशिप: IITs और IISc में 10,000 नई टेक फेलोशिप शुरू की जाएंगी ताकि AI और डीप-टेक रिसर्च को बढ़ावा मिले.
  3. सेमीकंडक्टर मिशन 2.0: भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए 40,000 करोड़ रुपये का मिशन लॉन्च किया गया.
  4. डीप-टेक और रोबोटिक्स: एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और रोबोटिक्स स्टार्टअप्स को इंसेंटिव दिया जाएगा.
  5. बायोफार्मा शक्ति: हेल्थ सेक्टर में डिजिटल तकनीक को जोड़ने के लिए 10,000 करोड़ रुपये की योजना शुरू की गई.

बेहतर इंटरनेट और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर
वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार ने 12.2 लाख करोड़ रूपए का इंफ्रास्ट्रक्चर बजट रखा है, जिससे देश की इंटरनेट कनेक्टिविटी और डिजिटल नेटवर्क मजबूत होंगे. अगले पांच वर्षों में डेटा सेंटर, 5G और 6G नेटवर्क का विस्तार भी किया जाएगा. बजट में युवाओं को नई तकनीक और डिजिटल स्किल्स सिखाने पर विशेष ध्यान दिया गया हैं. इसका मकसद उन्हें भविष्य की नौकरियों और ग्लोबल रोजगार के लिए तैयार करना हैं.

यह भी पढ़े: Budget 2026 LIVE: आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही 9वां केंद्रीय बजट
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई