वेनेजुएला संकट के बीच मचाडो ने व्हाइट हाउस में ट्रंप को भेंट किया अपना नोबेल शांति पुरस्कार

By : Mansi Kumari
वेनेजुएला संकट के बीच मचाडो ने व्हाइट हाउस में ट्रंप को भेंट किया अपना नोबेल शांति पुरस्कार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
वेनेजुएला की विपक्षी नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरीना मचाडो ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. यह बैठक वेनेजुएला में राजनीतिक उठापटक और अमेरिका के नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की हालिया गिरफ्तारी के बाद हुई तीव्र बहस के बीच हुई.

नोबेल शांति पुरस्कार भेंट करने का दावा
मुलाकात के दौरान मचाडो ने दावा किया कि उन्होंने ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार पदक भेंट किया. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि ट्रंप ने इसे स्वीकार किया या नहीं. मचाडो ने व्हाइट हाउस से निकलते समय समर्थकों से कहा, “हम राष्ट्रपति ट्रंप पर भरोसा कर सकते हैं,” जिसके बाद कुछ लोगों ने ‘धन्यवाद, ट्रंप’ के नारे लगाए. नोबेल पुरस्कार देने वाली संस्था पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि नियमों के अनुसार यह पुरस्कार किसी को हस्तांतरित या साझा नहीं किया जा सकता.

मुलाकात की पृष्ठभूमि और बातचीत
मचाडो की यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी जब उन्हें सुरक्षा कारणों से महीनों तक वेनेजुएला छोड़ना पड़ा था. अमेरिकी अधिकारियों और ट्रंप प्रशासन से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली. ट्रंप ने वेनेजुएला के तेल और आर्थिक मुद्दों पर रोड्रिगेज सरकार की तारीफ की, वहीं कुछ अमेरिकी सांसदों ने मचाडो का समर्थन जताया. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने मचाडो को वेनेजुएला की “एक साहसी और उल्लेखनीय आवाज” बताया. हालांकि, उन्होंने यह भी दोहराया कि ट्रंप का मचाडो की नेतृत्व क्षमता पर आकलन अपरिवर्तित हैं.

सुरक्षा और राजनीतिक जटिलताएं
मचाडो को मादुरो समर्थक सर्वोच्च न्यायालय ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से रोक दिया था. विपक्ष समर्थित एडमंडो गोंजालेज ने चुनाव में निर्णायक जीत हासिल की, लेकिन मादुरो ने सत्ता पर अपना कब्जा बनाए रखा. मचाडो ने अमेरिकी सांसदों को बताया कि वेनेजुएला में दमनकारी व्यवस्था मादुरो काल से चली आ रही है और अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज एक कुशल नेता है, जिनकी स्थिति ट्रंप के समर्थन से मजबूत हो रही हैं.

मुलाकात का उद्देश्य और असर
इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य वेनेजुएला की राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता पर चर्चा करना था. ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता वेनेजुएला के तेल तक अमेरिकी पहुंच सुनिश्चित करना और देश की अर्थव्यवस्था को संभालना हैं. वहीं मचाडो की उपस्थिति ने अमेरिकी राजनीतिक नेतृत्व को यह संदेश भी दिया कि वेनेजुएला में लोकतंत्र की वकालत जारी है और विपक्षी आवाज़ को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मान्यता मिल रही हैं.

यह भी पढ़े: मैसेज सही था, जुबान फिसल गई! ट्रोलिंग के बाद हनी सिंह ने मांगी माफी, बोले- ‘भूल-चूक माफ’
 

संबंधित सामग्री

चौबीस वर्षीय युवक जितेंद्र तुरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटीं बेंगाबाद पुलिस

चौबीस वर्षीय युवक जितेंद्र तुरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटीं बेंगाबाद पुलिस

आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, बताया जाता है कि मृतक अत्यधिक शराब का सेवन करता था

JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी: जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने CID से मांगी केस डायरी 

JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में जेल में बंद आरोपी विजय कुमार तिवारी की जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान,  लगभग 90 वाहनों की सघन जांच, कार से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म

चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, लगभग 90 वाहनों की सघन जांच, कार से उतरवाई गई ब्लैक फिल्म

कार्रवाई में 57 मोटरसाइकिलों और 33 कारों समेत कुल 90 वाहनों की गहन जांच हुई. कागजात, गाड़ी की स्थिति और सुरक्षा मानक परख गए

ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी खेमे को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

ममता और ऋतब्रत गुट को मिला नया नाम, दीदी को 'फुटबॉल खिलाड़ी'... बागी खेमे को 'लिफाफा' चुनाव चिन्ह आवंटित

पश्चिम बंगाल से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया (ECI) ने  तृणमूल कांग्रेस में हुए दो फाड़ के बाद दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों के लिए नया नाम और चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है.