Cyber Scam : शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा, ITBP जवान से 51 लाख रुपए की साइबर ठगी

Cyber Scam : शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा, ITBP जवान से 51 लाख रुपए की साइबर ठगी

cyber scam  शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा itbp जवान से 51 लाख रुपए की साइबर ठगी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
देश की सुरक्षा में तैनात जवान भी अब साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं. हिमाचल प्रदेश में तैनात आईटीबीपी के एक जवान शेयर बाजार में अधिक मुनाफे के लालच में साइबर ठगी का शिकार हो गए. ठगों ने उन्हें फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए झांसा देकर करीब 51 लाख रुपये की जीवनभर की कमाई हड़प ली.

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर निवासी राजेश कुमार वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में आईटीबीपी में तैनात हैं. 26 अगस्त को उनके मोबाइल फोन पर ईशा देसाई नाम की एक महिला ने संपर्क किया. उसने खुद को शेयर बाजार की विशेषज्ञ बताते हुए राजेश का भरोसा जीता और एक विशेष ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म के माध्यम से भारी मुनाफे का लालच दिया.

ऐसे रची गई साइबर ठगी की साजिश
जांच में सामने आया है कि साइबर ठगों ने इस मामले में भरोसे, लालच और तकनीक का सुनियोजित इस्तेमाल किया. महिला ने राजेश को बताया कि वह “Go Market Global CS” नामक प्लेटफॉर्म से जुड़ी है और उसके मार्गदर्शन में निवेश करने पर 30 प्रतिशत तक मुनाफा मिलेगा, जो सामान्य निवेश विकल्पों से कहीं अधिक बताया गया.

शुरुआत में राजेश से केवल 10 हजार रुपये निवेश कराए गए. कुछ ही समय में एप के डैशबोर्ड पर 5 हजार रुपये का मुनाफा दिखाया गया, जिससे उनका विश्वास और मजबूत हो गया. इसके बाद उनसे धीरे-धीरे निवेश की रकम बढ़वाई जाती रही. छोटे-छोटे लेनदेन के जरिए 6 नवंबर तक राजेश ने अलग-अलग किश्तों में करीब 51 लाख रुपये इस फर्जी एप पर जमा कर दिए.

ठगों ने प्लेटफॉर्म पर बैलेंस और मुनाफा दिखाकर कुल रकम लगभग एक करोड़ रुपये तक दर्शा दी. इसी दौरान जब राजेश ने मुनाफे की राशि निकालने की कोशिश की, तो उनसे टैक्स, ट्रांसफर फीस और अन्य चार्ज के नाम पर और पैसे मांगे जाने लगे. रकम जमा न कर पाने पर महिला और प्लेटफॉर्म दोनों ने उनसे संपर्क तोड़ लिया. इसके बाद राजेश को अहसास हुआ कि वह शेयर बाजार में निवेश नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें- धनबाद पुलिस ने वासेपुर में चलाया 'ऑपरेशन क्लीन', 15 मोहल्लों में छापेमारी, प्रिंस खान गिरोह के शूटरों और हथियार की तलाश 

 

संबंधित सामग्री

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

झारखंड

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन,

झारखंड

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

झारखंड

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार