कृषि भवन और शास्त्री भवन होंगे ध्वस्त, 3,006 करोड़ की लागत से बनेंगी नई सीसीएस इमारतें

कृषि भवन और शास्त्री भवन होंगे ध्वस्त, 3,006 करोड़ की लागत से बनेंगी नई सीसीएस इमारतें

कृषि भवन और शास्त्री भवन होंगे ध्वस्त 3006 करोड़ की लागत से बनेंगी नई सीसीएस इमारतें

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में स्थित कृषि भवन और शास्त्री भवन को गिराकर उनके स्थान पर कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (सीसीएस) की नई इमारतें, बिल्डिंग-4 और 5 निर्माण करने का निर्णय लिया है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 3,006 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी. परियोजना को लेकर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने सोमवार को टेंडर जारी कर दिया.

टेंडर दस्तावेजों के अनुसार, सात मंजिला कृषि भवन और शास्त्री भवन के विंग ‘ए’ से ‘जी’ तक को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा. इन इमारतों में वर्तमान में संचालित विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों को हाल ही में उद्घाटित कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट की बिल्डिंग-1, 2 और 3 में स्थानांतरित किया जा रहा है, जिन्हें ‘कर्तव्य भवन’ नाम दिया गया है.

प्रस्तावित सीसीएस बिल्डिंग-4 और 5 आठ-आठ मंजिला होंगी. इनका निर्माण प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (पीईबी) स्टील स्ट्रक्चर तकनीक से किया जाएगा. प्रत्येक भवन में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, सात ऊपरी मंजिलें और टेरेस की व्यवस्था होगी. परियोजना की निर्माण अवधि दो वर्ष निर्धारित की गई है. इसके अलावा ठेके के तहत निर्माण पूरा होने के बाद पांच वर्षों तक भवनों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी संबंधित एजेंसी की होगी. सरकार का मानना है कि इस परियोजना से केंद्रीय मंत्रालयों को आधुनिक और एकीकृत कार्यस्थल उपलब्ध होंगे, जिससे प्रशासनिक दक्षता में सुधार होगा.

ये भी पढ़ें- पंडरा स्थित टर्मिनल मार्केट यार्ड का उपयोग किसी भी प्रकार की चुनाव संबंधी गतिविधियों के लिए नहीं किया जाएगा: हाईकोर्ट 

संबंधित सामग्री

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता, झारखण्ड को फाइलेरिया मुक्त बनायेंगी: इरफ़ान अंसारी 

झारखंड

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता, झारखण्ड को फाइलेरिया मुक्त बनायेंगी: इरफ़ान अंसारी 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार एवं इरफ़ान अंसारी ने किया वर्चुअल शुभारंभ   

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

देश-विदेश

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

झारखंड

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन,

झारखंड

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन