कपिल शर्मा ने खुद करवाया अपने कैफे पर फायरिंग..! राखी सावंत ने लगाए चौंकाने वाले आरोप

कपिल शर्मा ने खुद करवाया अपने कैफे पर फायरिंग..! राखी सावंत ने लगाए चौंकाने वाले आरोप

कपिल शर्मा ने खुद करवाया अपने कैफे पर फायरिंग राखी सावंत ने लगाए चौंकाने वाले आरोप

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट 'कैप्स कैफे' पर हुई फायरिंग की घटना ने पिछले साल ही सभी को हिलाकर रख दिया था. रेस्टोरेंट पर दो बार हमले किए गए थे, जिनमें किसी को शारीरिक चोट नहीं आई, लेकिन संपत्ति को नुकसान पहुंचा. शुरुआती रिपोर्ट्स में इसे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के समर्थकों द्वारा अंजाम दिया गया बताया गया था.

हाल ही में एक्ट्रेस राखी सावंत ने इस पूरे मामले को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कपिल शर्मा ने अपनी पब्लिसिटी के लिए ही इस फायरिंग की घटना करवाई. राखी ने कहा कि इस तरह का कदम केवल रेस्टोरेंट को हिट कराने और लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बदनाम करने के लिए उठाया गया. राखी ने इंटरव्यू में कहा, “कपिल शर्मा अपना रेस्टोरेंट हिट कराने के लिए गोलियां चलवा रहे हैं. हमारे बिश्नोई भाई के बंदे इतने फ्री बैठे हैं कि उन पर गोलियां चल रही है? यह सस्ती पब्लिसिटी है, और किसी को बदनाम करना सही नहीं है."

पिछले साल की घटना का विवरण
जुलाई 2025 में ब्रिटिश कोलंबिया के शहर में कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने 'कैप्स कैफे' खोला था. इस दौरान रेस्टोरेंट की सॉफ्ट ओपनिंग के बीच फायरिंग और तोड़फोड़ की गई थी. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली और कपिल शर्मा को चेतावनी दी थी.

कपिल शर्मा ने भी घटना के बाद एक बयान जारी कर पुलिस और स्थानीय अधिकारियों का धन्यवाद किया और हिंसा के खिलाफ एकजुटता जताई. फायरिंग के कुछ समय बाद ही कैफे जनता के लिए फिर से खुल गया. राखी सावंत के आरोपों ने इस मामले में नई बहस छेड़ दी हैं. वहीं, कपिल शर्मा और उनके कैफे से जुड़े इस विवाद ने मीडिया और सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी हैं.

यह भी पढ़े: आज भारत बंद का ऐलान, संयुक्त ट्रेड यूनियन और किसान संगठनों की राष्टव्यापी हड़ताल.. जानें क्या खुले रहेंगे बैंक?
 
संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम