सिर्फ 2 साल की पढ़ाई और कनाडा में PR का मौका! विदेशी छात्रों के लिए खुला शॉर्ट-टर...

सिर्फ 2 साल की पढ़ाई और कनाडा में PR का मौका! विदेशी छात्रों के लिए खुला शॉर्ट-टर्म कोर्सेज का गोल्डन गेट

सिर्फ 2 साल की पढ़ाई और कनाडा में pr का मौका विदेशी छात्रों के लिए खुला शॉर्ट-टर्म कोर्सेज का गोल्डन गेट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कनाडा में पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्रों, खासकर भारतीय युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर हैं. कनाडा सरकार ने हेल्थकेयर सेक्टर में बढ़ती कमी को देखते हुए कुछ ऐसे प्रोफेशन को प्राथमिकता दी है, जिनमें पढ़ाई कम समय में पूरी होती है और परमानेंट रेजिडेंसी (PR) मिलने की संभावनाएं भी तेज हो जाती हैं. यही वजह है कि अब 1 से 2 साल के कोर्स करके भी PR की राह आसान हो सकती हैं.

हेल्थकेयर सेक्टर क्यों बना PR का सबसे आसान रास्ता?
कनाडा में बुजुर्गों की बढ़ती आबादी और मेडिकल सेवाओं की बढ़ती मांग के कारण हेल्थकेयर सेक्टर में कर्मचारियों की भारी कमी हैं. सरकार ऐसे स्किल्ड वर्कर्स को तेजी से PR देने पर फोकस कर रही है, जो कम समय में ट्रेन होकर काम शुरू कर सकें.

6 ऐसी जॉब्स, जिनसे जल्दी मिल सकता है PR

  1. मेडिकल लैबोरेटरी असिस्टेंट: इस प्रोफेशन के लिए 1 साल का डिप्लोमा कोर्स काफी हैं. पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक लैब्स में इनकी लगातार मांग बनी रहती हैं.
  2. नर्सिंग सहयोगी और पेशेंट सर्विस एसोसिएट: 6 से 12 महीने के कोर्स के बाद अस्पतालों और केयर होम्स में नौकरी मिल सकती है, जो PR के लिए मजबूत अनुभव माना जाता हैं.
  3. थेरेपी से जुड़ी टेक्निकल जॉब्स: फिजियोथेरेपी या ऑक्युपेशनल थेरेपी से जुड़े टेक्निकल कोर्स 2 साल में पूरे हो जाते है और हेल्थकेयर सिस्टम में इनकी अहम भूमिका होती हैं.
  4. पैरामेडिकल स्टाफ: 1 से 2 साल के कोर्स के बाद एंबुलेंस सर्विस, इमरजेंसी यूनिट और हॉस्पिटल्स में काम करने का मौका मिलता हैं.
  5. फार्मेसी टेक्निकल असिस्टेंट/फार्मेसी असिस्टेंट: 6 से 12 महीने के कोर्स के बाद फार्मेसी और मेडिकल स्टोर्स में रोजगार मिल सकता हैं.
  6. फार्मेसी टेक्निशियन: 2 साल का कोर्स करने के बाद यह प्रोफेशन कनाडा के हेल्थकेयर सिस्टम में अच्छी सैलरी और PR की संभावना देता हैं.

लाइसेंसिंग एग्जाम क्यों है जरूरी?
कनाडा के कई प्रांतों में हेल्थकेयर से जुड़ी जॉब्स के लिए लाइसेंसिंग एग्जाम पास करना अनिवार्य होता हैं. कुछ मामलों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी जरूरी होती है, जबकि कई कोर्स ऐसे हैं जिनमें सिर्फ एग्जाम पास करके ही जॉब शुरू की जा सकती हैं.

PR पाने की पूरी प्रक्रिया क्या है?
हेल्थकेयर वर्कर्स को कनाडा में मुख्य रूप से एक्सप्रेस एंट्री सिस्टम के तहत PR मिलती हैं. सबसे पहले इंग्लिश या फ्रेंच लैंग्वेज टेस्ट पास करना होता हैं. इसके बाद फेडरल स्किल्ड वर्कर या कनाडियन एक्सपीरियंस क्लास की शर्तें पूरी करनी होती है फिर एक्सप्रेस एंट्री पूल में प्रोफाइल बनाई जाती हैं. सरकार हाई CRS स्कोर वालों को ITA (Invitation to Apply) देती हैं. यह स्कोर उम्र, पढ़ाई और वर्क एक्सपीरियंस पर आधारित होता हैं.

भारतीय छात्रों के लिए क्यों है यह मौका खास?
हर साल लाखों भारतीय छात्र कनाडा पढ़ाई के लिए जाते हैं. कम समय में कोर्स, जल्दी जॉब और PR का साफ रास्ता यही वजह है कि अब हेल्थकेयर से जुड़े शॉर्ट-टर्म कोर्सेज भारतीय छात्रों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं. कुल मिलाकर, अगर आपका सपना है कनाडा में पढ़ाई के साथ-साथ सेटल होना, तो 1 से 2 साल के ये हेल्थकेयर कोर्स आपके लिए PR का सबसे तेज़ रास्ता साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर में फिर डोली धरती, सुबह-सुबह महसूस हुए भूंकप के झटके
 

संबंधित सामग्री

महेशपुर जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बाइक की टक्कर में चालक की मौत

झारखंड

महेशपुर जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बाइक की टक्कर में चालक की मौत

रसोई गैस सिलेंडर की कमी के विरोध में कांग्रेस ने चंदनकियारी में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

झारखंड

रसोई गैस सिलेंडर की कमी के विरोध में कांग्रेस ने चंदनकियारी में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

गोविन्दपुर: श्रीजग जननी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में हिन्दू नववर्ष का स्वागत आरती से करने का निर्णय

झारखंड

गोविन्दपुर: श्रीजग जननी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में हिन्दू नववर्ष का स्वागत आरती से करने का निर्णय

समस्तीपुर के सुधांशु कुमार हत्याकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार, तलवार से गला काट कर की थी हत्या

क्राइम

समस्तीपुर के सुधांशु कुमार हत्याकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार, तलवार से गला काट कर की थी हत्या

भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार राम को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

झारखंड

भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार राम को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई