न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 9 अक्टूबर को JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 मैच के टिकटों को लेकर JSCA ने नया अपडेट जारी किया है. आम दर्शकों के लिए 5 और 6 अक्टूबर को टिकटों की बिक्री होगी. इसको लेकर स्टेडियम की पश्चिमी परिधि पर विशेष काउंटर बनाए गए हैं. टिकटों की बिक्री सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी. दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक लंच ब्रेक रहेगा. एक व्यक्ति अधिकतम दो टिकट ही खरीद सकेगा. वहीं, ऑनलाइन टिकट खरीद की सुविधा district.in वेब पोर्टल पर उपलब्ध होगी.
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अनुसेवक अंगद महतो के सेवानिवृत्ति पर उन्हें दी शुभकामनाएं