Asia Cup 2025 में DJ वाले भईया ने कर दिया महाब्लंडर! राष्ट्रगान की जगह बजा ‘जलेबी बेबी’.. खिलाड़ी हुए हैरान

By : Mansi Kumari
Asia Cup 2025 में DJ वाले भईया ने कर दिया महाब्लंडर! राष्ट्रगान की जगह बजा ‘जलेबी बेबी’.. खिलाड़ी हुए हैरान

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले एक अजीबोगरीब वाकया हो गया. राष्ट्रगान सेरेमनी के दौरान डीजे ने ऐसी गलती कर दी, जिसे देख स्टेडियम में मौजूद दर्शक ठहाकों पर मजबूर हो गए और पाकिस्तानी खिलाड़ी गुस्से से भर उठे.


मैच से पहले का हंगामा
जैसे ही पाकिस्तान टीम अपने राष्ट्रगान कौमी तराना के लिए लाइन में खड़ी हुई, डीजे ने गलती से जेसन डेरुलो और टेशर का मशहूर पॉप सॉन्ग ‘जलेबी बेबी’ बजा दिया. खिलाड़ी हाथ दिल पर रखे खड़े थे, लेकिन अचानक गाने की बीट्स सुनकर उनकी हैरानी साफ झलक रही थी. कुछ ही सेकंड में गलती सुधार ली गई और फिर सही राष्ट्रगान बजाया गया.


मैच में भारत का दबदबा
इस ‘डीजे ब्लंडर’ के बाद हुए मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पूरी तरह पछाड़ दिया. पाक कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन कुलदीप यादव (3/18) और अक्षर पटेल (2/18) की फिरकी के सामने उनकी टीम 20 ओवर में 127/9 ही बना सकी. जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में ताबड़तोड़ 31 रन जड़े.


सोशल मीडिया पर बना मजाक
‘जलेबी बेबी’ की यह घटना सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई. यूट्यूब पर गाने के नीचे लोग कई तरह के मजेदार कमेंट करने लगे. जैसे:

 

  • पाकिस्तान का नया नेशनल एंथम मिल गया!
  • भारत-पाक मैच के बाद यहां कौन आया है?


पहले भी हो चुकी है ऐसी गलतियां
यह पहला मौका नहीं है जब बड़े टूर्नामेंट में राष्ट्रगान को लेकर गड़बड़ी हुई हो. चैंपियंस ट्रॉफी में एक बार पाकिस्तान का गान बजाने की जगह गलती से भारत का राष्ट्रीय गान चला दिया गया था. इसी साल फरवरी में लाहौर में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मुकाबले में भी डीजे ने ऑस्ट्रेलिया की जगह भारत का ‘जन गण मन’ बजा दिया था. 


यह भी पढ़े:  9 या फिर 10, आखिर कितने दिन है शारदीय नवरात्र, यहां एक क्लिक में दूर करें अपना कंफ्यूजन
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई