ला नीना का असर: इस साल भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, चलेगी तेज शीतलहर

ला नीना

ला नीना का असर: इस साल भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, चलेगी तेज शीतलहर

ला नीना का असर इस साल भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड चलेगी तेज शीतलहर 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दुनिया के मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस वर्ष के अंत तक ला नीना की परिस्तिथियां विकसित हो सकती हैं. इसकी वजह से मौसम का पैटर्न प्रभावित हो सकता है और भारत में कड़ाके की ठंड पड़ सकती हैं. अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस के क्लाइमेट प्रेडिक्शन सेण्टर ने 11 सितंबर को कहा कि अक्टूबर-दिसंबर 2025 के बीच ला-नीना बनने की 71% संभावना हैं. यह संभावना दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच थोडा घटकर 54% हो जाती है, लेकिन ला नीना वॉच प्रभावी हैं. ला नीना प्रशांत महासागर के भूमध्यरेखीय हिस्से में समुद्र सतह के तापमान के ठंडा होने की स्तिथि हैं. इसका असर पूरी दुनिया के मौसम पर पड़ता हैं. भारत में यह अक्सर सर्दियों को और ज्यादा ठंडा बना देता हैं. 

IMD ने भी की भविष्यवाणी 
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी कि अभी तटस्थ स्तिथियां बनी हुई हैं. न तो एल नीनो और न ही ला नीना. लेकिन विभाग के अनुसार, ला नीना की संभावना मॉनसून के बाद बढ़ जाएगी. 

स्काईमेट ने क्या कहा?
निजी मौसम संस्था स्काइमेट वेदर के अध्यक्ष जीपी शर्मा ने कहा है कि अल्पकालिक ला नीना की स्तिथि से इंकार नहीं किया जा सकता हैं. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रशांत महासागर का तापमान पहले ही सामान्य से ठंडा हैं. यदि यह -0.5°C  से नीचे तीन तिमाहियां तक बना रहता हैं, तो इसे ला नीना घोषित कर दिया जाएगा. 2024 के अंत में भी ऐसी ही स्तिथि बनी हुई थी जब नवंबर से जनवरी तक अल्पकालिक ला नीना रहा.

प्रशांत महासागर का ठंडा होना वैश्विक मौसम को प्रभावित करेगा
जीपी शर्मा के मुतबिक, भले ही औपचारिक घोषणा न हो लेकिन प्रशांत महासागर का ठंडा होना वैश्विक मौसम को प्रभावित करेगा. उन्होंने कहा कि, अमेरिका में सूखी सर्दियों का खतरा हैं, जबकि भारत में कड़ाके की ठंड होगी और हिमालयी क्षेत्रों में अधिक बर्फ़बारी होने की संभावना हैं. 

यह भी पढ़े: हिमाचल में बादल फटा: मलबे में दबें कई वाहन, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

संबंधित सामग्री

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

झारखंड

रिम्स में इलाजरत एक कैदी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

झारखंड

पलामू में कारों में ब्लैक शीशों पर बरती गयी सख्ती, पुलिस का विशेष अभियान जारी

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष

झारखंड

DC पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर हेमंत और कल्पना ने नवदम्पती को दिया आशिष

पलामू एसपी ने अपराध-नक्सलवाद पर कसी नकेल, पुलिस अधिकारियों को जनता के सहयोग से कार्य करने का दिया निर्देश

झारखंड

पलामू एसपी ने अपराध-नक्सलवाद पर कसी नकेल, पुलिस अधिकारियों को जनता के सहयोग से कार्य करने का दिया निर्देश

पोक्सो एक्ट के आरोपी को मिला 20 साल का कठोर कारावास और ₹45000 जुर्माने की भी सजा

झारखंड

पोक्सो एक्ट के आरोपी को मिला 20 साल का कठोर कारावास और ₹45000 जुर्माने की भी सजा