न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नवरात्र का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे पर खुशी दिखती और वे सभी मां के आगमन की तैयारी में जुट जाते हैं. हर साल नवरात्र 9 दिन की होती है लेकिन इस बार लोगों के बीच काफी कंफ्यूजन है कि आखिर शारदीय नवरात्र कितने दिन की होगी? तो आइए जानते है कि आखिर शारदीय नवरात्र कितने दिन की हैं?
कितने दिन की है शारदीय नवरात्र?
इस साल शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रही है और खास बात यह है कि ज्योतिषियों के अनुसार, यह नवरात्र 9 दिन नहीं बल्कि पूरे 10 दिनों तक मनाया जाएगा. इसे लेकर हर साल की तरह इस बार भी भक्तों में उत्सुकता का माहौल हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाई जाती है लेकिन इस बार चतुर्थी तिथि में वृद्धि होने के कारण नवरात्र 2 अक्टूबर, गुरुवार तक लंबा रहेगा और दशमी तिथि पर कन्या पूजन और विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा. साथ ही नवरात्र से ठीक एक दिन पहले सूर्य ग्रहण और सर्वपितृ अमावस्या का संयोग भी रहेगा, जो इसे और भी खास बना देगा.
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्र के दौरान कलश स्थापना का शुभ समय सुबह 6:09 बजे से लेकर 8:06 बजे तक है, जिसकी अवधि 1 घंटे 56 मिनट हैं. यदि इस समय में कलश स्थापना संभव न हो पाए तो भक्त अभिजीत मुहूर्त में भी पूजा कर सकते हैं. इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:49 बजे से लेकर 12:38 बजे तक रहेगा.
इस बार के 10 दिवसीय नवरात्र को लेकर भक्त विशेष उत्साह के साथ देवी मां के आराधना में लीन होंगे और घर-घर में कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा.
यह भी पढ़े: तेजस्वी यादव ने PM मोदी से उठाए सवाल, पूर्णिया दौरे को लेकर जताई नाराजगी