इंदौर में भीषण बस हादसा: गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 3 महिलाओं की मौत, 38 घायल

इंदौर में भीषण बस हादसा: गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 3 महिलाओं की मौत, 38 घायल

इंदौर में भीषण बस हादसा

इंदौर में भीषण बस हादसा गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस 3 महिलाओं की मौत 38 घायल

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र के भेरू घाट पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. ओंकारेश्वर से इंदौर होते हुए उज्जैन जा रही एक यात्री बस बेकाबू होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई. बस में लगभग 50 यात्री सवार थे. इस दर्दनाक घटना में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 38 यात्री घायल हो गए. सिमरोल पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया. सभी घायलों को एंबुलेंस से इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

दुर्घटना नियंत्रण खोने की वजह से हुआ
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक ने भेरू घाट के मोड़ पर एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान बस ने नियंत्रण खो दिया और बस बेकाबू होकर सीधी गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची.

बस में सवार यात्री ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे थे
पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को खाई से बाहर निकलवाया. बस में सवार यात्री ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे थे, जिनमें दिल्ली समेत अन्य शहरों से आए यात्री भी शामिल थे. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक गचेन डोलकर भूटिया ने बताया कि हादसा सिमरोल थाना क्षेत्र के भेरू घाट में हुआ. उन्होंने पुष्टि की कि हादसे के बाद खाई में गिरी बस में 38 यात्री फंस गए थे, जिन्हें टीमों ने बाहर निकालकर अस्पतालों तक पहुंचाया.

हादसा ओवरटेक करने के दौरान नियंत्रण खोने से हुआ
हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. प्राथमिक जांच में यह पाया गया है कि हादसा ओवरटेक करने के दौरान नियंत्रण खोने से हुआ. पुलिस ने कहा है कि बस मालिक और ड्राइवर से पूछताछ की जाएगी ताकि हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ सके. इस बीच, मौके से सामने आए एक वायरल वीडियो में एक शख्स ने बस चालक के नशे में होने के कारण हादसा होने की बात कही है.

यह भी पढ़े: आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव के पिता की जेब कटी, अखिलेश यादव की रैली में हुआ हादसा

संबंधित सामग्री

Jharkhand Weather: मौसम ने बदली चाल! झारखंड में बारिश, ठंड और वज्रपात का ट्रिपल वार

झारखंड

Jharkhand Weather: मौसम ने बदली चाल! झारखंड में बारिश, ठंड और वज्रपात का ट्रिपल वार

कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

झारखंड

धनबाद: पहले रेलवे ने मेयर संजीव सिंह एवं विधायक रागिनी सिंह को दिया आमंत्रण, फिर धनबाद सांसद के दबाव में आमंत्रण वापस 

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की 

झारखंड

रांची एसएसपी ने वीसी के माध्यम से की बैठक, 05 वर्ष एवं उस से अधिक समय से लंबित सभी कांडों की समीक्षा की 

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

झारखंड

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चंदवा में ध्वजारोहण व कार्यक्रम आयोजित

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली

झारखंड

चंदवा में यातायात नियमों पर सख्ती, 59 वाहनों का कटा चालान, ₹1.21 लाख की वसूली