शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का.. निफ्टी भी बुरी तरह टूटा 

By : Mansi Kumari
शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का.. निफ्टी भी बुरी तरह टूटा 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
सप्ताह के पहले ही दिन भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. BSE Sensex और NSE Nifty 50 दोनों ही सूचकांक खुलते ही धड़ाम हो गए, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया. विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों और मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने बाजार का मूड पूरी तरह बिगाड़ दिया.

बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 74,532.96 के मुकाबले गिरकर करीब 73,732 पर खुला. हालांकि, यह गिरावट यहीं नहीं रुकी और कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स 1600 अंक टूटकर 72,977 के स्तर तक पहुंच गया. वहीं, निफ्टी-50 भी अपने पिछले बंद 23,114 से फिसलकर 22,824 पर खुला और जल्द ही 480 अंक की गिरावट के साथ 22,634 के स्तर तक लुढ़क गया.

लार्जकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव
बाजार में आई इस तेज गिरावट का असर बड़े शेयरों पर भी साफ दिखा. बीएसई के सभी 30 लार्जकैप शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आए. गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, इंटरग्लोब एविएशन, टाइटन कंपनी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन शामिल रहे. विशेषज्ञों के अनुसार, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव खासकर ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच टकराव का सीधा असर बाजार पर पड़ा हैं. इस वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है, जिससे निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ हैं.

एशियाई और यूरोपीय बाजारों में भी भारी गिरावट
भारतीय बाजार से पहले ही वैश्विक बाजारों में गिरावट के संकेत मिल चुके थे.

  • Nikkei 225 करीब 4% से ज्यादा टूटा
  • Hang Seng Index में लगभग 3% गिरावट
  • KOSPI में 5% से अधिक की गिरावट

इसके अलावा यूरोप के DAX, CAC 40 और FTSE 100 भी गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़े: दिल्ली में बढ़ सकती है बिजली की कीमतें, अप्रैल से महंगे होंगे बिल.. सरकार सब्सिडी से दे सकती है राहत
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई