ननद से था मनमुटाव तो 50 लाख के शादी के गहने चुराकर भाभी ने पहुंचवा दिये अपने मायके

राज खुलने के बाद पुलिस महिला से कर रही पूछताछ

By : News11 Bharat
ननद से था मनमुटाव तो 50 लाख के शादी के गहने चुराकर भाभी ने पहुंचवा दिये अपने मायके

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रिश्तों के रूप कैसे-कैसे होते हैं, इसका एक घिनौना रूप उत्तर प्रदेश के हाथरस में देखने को मिला है. एक महिला को अपनी ननद पसंद नहीं थी और उससे मनमुटाव चल रहा था, इस वजह से उसने उसकी शादी के गहनों को न सिर्फ चुरा लिया, बल्कि उसे अपने मायके में रखवा दिया. शादी के लिए जमा किये गये रुपये और गहनों की चोरी की खबर लगते ही घर में हड़कम्प मच गये, लेकिन चोरी का राज जल्द ही खुल गय और आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ चल रही है. 

हाथरस जिले के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के निवासी अकरम की बहन की शादी 11 नवंबर को होनी है. उसने शादी में बहन को देने के लिए सोने का हार, चूड़ियां और अंगूठी समेत करीब 50 लाख रुपए मूल्य के जेवरात खरीदकर घर में रखे थे, मगर अचानक ये गहने घर से गायब हो गये तो घर में हड़कम्प मच गया. मगर जल्द ही इसका राज खुल गया कि अकरम की पत्नी ने ही अपनी ननद से मनमुटाव की वजह से ही ये गहने और पैसे चुरा लिये थे और अपने मायके में रखवा दिया था. इस संबंध में अब पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: Happy Birthday Virat: गेदों को बाउंड्री के पार पहुंचाने वाले विराट ने पहली फिल्म देखी थी 'बॉर्डर'

संबंधित सामग्री

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

जब्त अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग का बड़ा कदम, डिजिटल और व्यवस्थित तरीके से तैयार होगा पूरा रिकॉर्ड 

उत्पाद विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य के सभी जिलों के एसपी को पत्र लिखकर जब्त अवैध शराब का पूरा हिसाब मांगा है.

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोकभवन में विभिन्न देशों के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के साथ किया संवाद 

भारत को प्राचीन काल से ही ज्ञान एवं शिक्षा की भूमि के रूप में जाना जाता रहा है: राज्यपाल