Budget 2026: शराब से लेकर दवाओं तक.. जानिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा?

By : Mansi Kumari
Budget 2026: शराब से लेकर दवाओं तक.. जानिए क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा?

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में संघीय बजट 2026 पेश किया. यह उनके मोदी सरकार में लगातार 9वें बजट के रूप में रिकॉर्ड हैं. बजट भाषण में उन्होंने कई अहम घोषणाएं की, जिनमें कस्टम ड्यूटी में कटौती और बढ़ोतरी का ऐलान शामिल था. इसका असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ेगा.

सस्ती होने वाली वस्तुएं
वित्त मंत्री ने कहा कि खासकर भारतीय निर्मित सामानों पर कस्टम ड्यूटी घटाई जा रही हैं. इसके तहत कई चीजें अब सस्ती हो जाएंगी. इनमें शामिल है:

  • कपड़े 
  • लेदर आइटम
  • सिंथेटिक
  • चमड़े के जूते
  • कैंसर और शुगर जैसी 17 दवाएं (ड्यूटी फ्री)
  • लिथियम आयन सेल और मोबाइल बैटरियां
  • सोलर ग्लास
  • मिक्स्ड गैस और सीएनजी
  • इलेक्ट्रिक वाहन (EV)
  • माइक्रोवेव ओवन
  • विमानों का ईंधन
  • विदेश यात्रा

महंगी होने वाली चीजें

वहीं, जिन क्षेत्रों में कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है, वहां महंगाई बढ़ सकती हैं. इनमें शराब, स्क्रैप और खनिज जैसे चीजें शामिल हैं. वित्त मंत्री ने कहा कि इस बजट का मकसद उद्योग को बढ़ावा देना और आम आदमी के खर्च को कम करना हैं. साथ ही, यह कदम निर्माण, टेक्सटाइल और डिफेंस सेक्टर में निवेश को भी प्रोत्साहित करेगा.

यह भी पढ़े: कंटेंट क्रिएटर्स की दुनिया में बड़ा बदलाव, 15,000 स्कूल और 500 कॉलेजों में खुलेगी लैब, गेमिंग में 10 लाख नौकरियों का अवसर
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई