Government Jobs in February: फरवरी में सरकारी नौकरी की बौछार! 40 हजार से भी अधिक पद.. जल्द करें अप्लाई

By : Mansi Kumari
Government Jobs in February: फरवरी में सरकारी नौकरी की बौछार! 40 हजार से भी अधिक पद.. जल्द करें अप्लाई

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए फरवरी का महीना बेहद खास बन गया हैं. केंद्र और राज्य सरकारों के अलग-अलग विभागों में 40 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली हैं. खास बात यह है कि कुछ भर्तियों में लिखित परीक्षा नहीं होगी, जबकि कहीं सीधे अफसर बनने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा हैं. अगर आपने समय रहते आवेदन नहीं किया, तो ये मौके हाथ से निकल सकते हैं. 

नौसेना में अफसर बनने का मौका

height=226
भारतीय नौसेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत जनवरी 2027 कोर्स के लिए भर्ती निकाली हैं. एग्जीक्यूटिव, लॉजिस्टिक्स, एजुकेशन, पायलट और सब्मरीन समेत 10 ब्रांचों में 260 पद भरे जाएंगे. चयन शॉर्टलिस्टिंग और SSB इंटरव्यू के जरिए होगा. आवेदन की अंतिम तारीख 24 फरवरी 2026 तय की गई हैं. 

राजस्थान में रिकॉर्ड क्लर्क भर्ती

height=266
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने कनिष्ठ सहायक और लिपिक ग्रेड-II के 10,644 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया हैं. उम्मीदवारों को पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी. चयन के बाद पे मैट्रिक्स लेवल-05 के अनुसार सैलरी मिलेगी. आवेदन की आखिरी तारीख 13 फरवरी 2026 हैं. 

बैंक ऑफ बड़ौदा में आईटी प्रोफेशनल्स की डिमांड

height=225
आईटी सेक्टर के अनुभवी युवाओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बड़ी भर्ती निकाली हैं. सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डेवलपर, AI और डाटाबेस से जुड़े कुल 418 पदों पर नियुक्तियां होंगी. इच्छुक उम्मीदवार 19 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. 

एमपी को-ऑपरेटिव बैंक में 2000+ पद

height=225
मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (एपेक्स बैंक) में कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसाइटी मैनेजर और ऑफिसर ग्रेड के 2076 पदों पर भर्ती चल रही हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 5 फरवरी 2026 हैं. 

SBI में सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती

height=256
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2273 पदों पर आवेदन मांगे हैं. ग्रेजुएट, इंजीनियर, मेडिकल और CA योग्यताधारी उम्मीदवार इसमें अप्लाई कर सकते हैं. आयु सीमा 21 से 30 वर्ष रखी गई हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 18 फरवरी 2026 हैं. 

10वीं पास के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएस

height=246
भारतीय डाक विभाग ने 20 हजार से ज्यादा पदों पर जीडीएस भर्ती शुरू की हैं. ब्रांच पोस्ट मास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के पदों पर बिना लिखित परीक्षा के मेरिट के आधार पर चयन होगा. आवेदन की आखिरी तारीख 14 फरवरी 2026 हैं. 

RBI में ऑफिस अटेंडेंट की नौकरी

height=225
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिस अटेंडेंट के 572 पदों पर भर्ती निकाली हैं. देश के 14 शहरों में नियुक्ति होगी. 10वीं पास उम्मीदवार 4 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. चयन के बाद करीब 46 हजार रुपये मासिक सैलरी मिलेगी.

राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड भर्ती

height=262
राजस्थान वन विभाग में वनपाल के 259 पदों पर भर्ती चल रही हैं. 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ PET और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 4 फरवरी 2026 हैं. 

हरियाणा CET फेज-II

height=218
हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने ग्रुप-C के 3112 पदों पर CET फेज-II भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. ये भर्तियां अलग-अलग सरकारी विभागों में होंगी. आवेदन की अंतिम तारीख 15 फरवरी 2026 हैं. 

बीएड वालों के लिए शिक्षक भर्ती

height=267
हिमाचल प्रदेश में इंग्लिश और मैथ विषय के टीचरों के 624 पदों पर भर्ती निकली हैं. संबंधित विषय में एमए और बीएड डिग्री वाले उम्मीदवार 21 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. 

फरवरी 2026 सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा महीना साबित हो सकता हैं. कहीं बिना परीक्षा तो कहीं अफसर बनने का मौका हैं. ऐसे में अपनी योग्यता के अनुसार सही भर्ती चुनें और आखिरी तारीख से पहले आवेदन जरूर करें.

यह भी पढ़े: सिर्फ 2 साल की पढ़ाई और कनाडा में PR का मौका! विदेशी छात्रों के लिए खुला शॉर्ट-टर्म कोर्सेज का गोल्डन गेट

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद